Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #इतिहास

क्षेत्रीय राज्य (भाग - 2) - 31/07/2021

Study Novelty By : Ambuj Kumar Singh            क्षेत्रीय राज्य (भाग - 2) ★ बंदा बहादुर जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था, जिसका बचपन में लक्ष्मण देव नाम था। बाद में इसका नाम माधवदास पड़ गया, और वैराग्य ग्रहण करने के कारण लोगों ने इसे माधवदास बैरागी नाम दे दिया। नांदेड़ में मुलाकात के बाद गुरु गोविंद सिंह ने इसका नाम गुरबख्श सिंह रखा था। वह अपने आप को गुरु का बंदा कहता था, इसलिए आगे चलकर वह बंदा बैरागी के नाम से मशहूर हुआ। ★ 1838 ईस्वी में पंजाब के दौरे पर आए लॉर्ड ऑकलैंड ने रणजीत सिंह की सेना के घुड़सवारों को देखकर कहा था कि 'यह संसार की सबसे सुंदर फौज है', जबकि फ्रांसीसी पर्यटक विक्टर जैकमा ने रणजीत सिंह की तुलना नेपोलियन बोनापार्ट से की है। ★ 1799 ईस्वी में चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध में टीपू सुल्तान की पराजय एवं मृत्यु के बाद लार्ड वेलेजली ने कहा था कि 'पूर्व का साम्राज्य अब हमारे कदमों में है।' मैसूर जीतने की खुशी में आयरलैंड के लार्ड समाज ने वेलेजली को 'मारक्विस' की उपाधि प्रदान की थी। ★ अवध के स्वतंत्र राज्य का संस्थापक निशापुर के सैय्यदों का शिया वंशज सआदत ...

मध्यकालीन प्रांतीय राजवंश - 30/07/2021

Study Novelty By : Ambuj Kumar Singh        मध्यकालीन प्रांतीय राजवंश ➡️ जौनपुर राज्य की स्थापना मुहम्मद बिन तुगलक के दास मलिक सरवर ने की थी। तुगलक वंशीय सुल्तान नासिरुद्दीन महमूद ने मलिक सरवर को अपना वजीर तथा जौनपुर का राज्यपाल बनाया था। 1398 ई. में तैमूर के आक्रमण के बाद फैली अव्यवस्था का लाभ उठाकर मलिक सरवर ने जौनपुर में स्वतंत्र राज्य की स्थापना की थी।       ➡️ मुहम्मद बिन तुगलक के समय अली मुबारक नामक व्यक्ति ने सुल्तान अलाउद्दीन के नाम से बंगाल में स्वतंत्र राज्य की स्थापना की, तथा लखनौती की जगह पाण्डुआ को अपनी राजधानी बनाया था। किंतु मलिक हाजी इलियास ने उसकी हत्या कर दी , तथा सुल्तान शमसुद्दीन नाम से गद्दी पर बैठा और इलियास शाही वंश की स्थापना की। ➡️ कश्मीर के शासक सुहादेव के समय 1320-23 ई. मंगोल आक्रमण होने पर वह भाग जाने पर लद्दाख के राजवंश का एक सदस्य रिंचन सत्ता पर अधिकार कर लेता है। उसने सुहादेव के वजीर एवं सेनापति रामचंद्र की हत्या कर दी तथा रामचंद्र की पुत्री कोटा रानी से विवाह करके शाहमीर को अपना वजीर बनाया था। हिंदू धर्म में स्थान न म...

इतिहास (पूर्व मध्यकाल) - 29/07/2021

Study Novelty By : Ambuj Kumar Singh राजपूत काल - 29/07/2021 ★ कल्हण की 'राजतरंगिणी' के अनुसार कश्मीर के कार्कोट वंशीय शासक ललितादित्य 'मुक्तापीड' के दरबार में काबुल के हिंदूशाही वंश राजकुमार नौकरी किया करते थे। ★ अल्बरूनी काबुल के अंतिम तुर्कीशाही राजा का नाम लगर्तूमान बताता है, जिसका कल्लर नामक एक योग्य ब्राह्मण मंत्री भी था। जब लगर्तूमान के बुरे व्यवहार से प्रजा असंतुष्ट हो गई, तो इस परिस्थिति का फायदा उठाकर कल्लर ने उसे कैद कर लिया और स्वयं राजा बन गया, जिसने हिंदूशाही या ब्राह्मणशाही नामक ने नए राजवंश की स्थापना की। ★ मिहिरभोज के ग्वालियर प्रशस्ति में गुर्जर प्रतिहारों को राम के छोटे भाई लक्ष्मण से जोड़ा गया है, जिन्होंने इंद्र के मद को चूर करने वाले मेघनाथ के विरुद्ध युद्ध कर शत्रुओं को रोकने में प्रतिहार अर्थात द्वारपाल की भूमिका निभाई थी। ★ चौहानवंशीय चंदनराज की रानी रुद्राणी या आत्माप्रभा महान शिव भक्त थी और एक योगिनी के रूप में प्रसिद्ध थी, जो पुष्कर तालाब के चारों ओर अंधकार को दूर करने के लिए 1000 प्रकाश स्तंभों की स्थापना करवाई थी। ★ चौहानवंशीय शासक अजयराज न...

प्राचीन भारत - अति महत्वपूर्ण तथ्य - 28/07/2021

Study Novelty By : Ambuj Kumar Singh Ancient History - 28/07/2021 ★ मोहनजोदड़ो के डी के एरिया से प्राप्त सेलखड़ी की पुजारी की मूर्ति को मंगोल प्रजाति तथा एच आर एरिया से प्राप्त कांसे की नृत्यरत नारी की मूर्ति को प्रोटोआस्ट्रेलायड प्रजाति का माना गया है। ★ अग्निदेव से अपनी उत्पत्ति मानने वाले राजपूत राजाओं के अतिरिक्त लगभग सभी पूर्व मध्यकालीन राजा अपनी वंशावली को मनु या मुन के पुत्र इच्छ्वाक या उसकी पुत्री इला से संबंधित करते हैं। इच्छ्वाक के उत्तराधिकारी सूर्यवंशी तथा इला के चंद्रवंशी रूप में प्रसिद्ध हुए। ★ हर्षवर्धन की मृत्यु के बाद अरुणाश्व (अर्जुन) नामक व्यक्ति ने कान्यकुब्ज (कन्नौज) पर अधिकार कर भारत आए चीनी सम्राट ताई सुआंग के दूत वांग सुआन त्से पर हमला किया था। बाद में इस दूत ने तिब्बत, नेपाल और असम की सेनाओं की मदद से उसे पराजित करके चीनी सम्राट के पास भेज दिया था। ★ राजाधिकार संबंधी प्राचीनतम आख्यान ऐतरेय ब्राह्मण में वर्णित है, जबकि राजसी दैविकता का सिद्धांत सर्वप्रथम मनुस्मृति एवं महाकाव्यों में दृष्टिगोचर होता है। ★ मालाबार के सीरा राज्य में 12वीं शताब्दी के लगभग एक मातृसत्...

इतिहास (आधुनिक भारत) - 22/07/2021

STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh इतिहास (आधुनिक भारत) - 22/07/2021 ★ ईरानी शासक नादिर शाह को 'ईरान का नेपोलियन' तथा अहमद शाह अब्दाली को 'दुर्रे-दुर्रानी' (युग का मोती) कहा गया है। ★ शाहआलम द्वितीय के समय में ही अंग्रेजों ने 1806 ईसवी में दिल्ली पर अधिकार कर लिया था। ★ अंग्रेजों के संरक्षण में बादशाह बनने वाला तथा अंग्रेजों से पेंशन पाने वाला प्रथम मुगल बादशाह अकबर द्वितीय था। ★ भारत आने वाला प्रथम ब्रिटिश नागरिक जॉन मिल्डेन हाल था, जो 1599 ईस्वी में स्थल मार्ग से भारत आया था। ★ भारत में व्यापार करने वाले अनधिकृत ब्रिटिश व्यापारियों को 'इंटरलोपर्स' पर कहा जाता था, जो भारतीयों के साथ मिलकर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापारी एकाधिकार का विरोध करते थे। ★ 'सियान साहब' के नाम से चर्चित भगत जवाहर मल ने कूका आंदोलन की शुरुआत सिख पंथ में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए किया था। ★ लार्ड कार्नवालिस को 'भारतीय लोक सेवा का जनक' कहा जाता है। ★ ईश्वर चंद्र विद्यासागर द्वारा शुरू किया गया सोम प्रकाश एकमात्र ऐसा समाचार पत्र था, जिस...

इतिहास (मध्यकालीन भारत) - 22/07/2021

STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh इतिहास (मध्यकालीन भारत) - 22/07/2021 ★ ऐतिहासिक दृष्टि से दिल्ली का संस्थापक 11 वीं सदी का शासक अनंगपाल तोमर था। इस समय दिल्ली का नाम 'ढिल्ली' या 'ढिल्लिका' था। ★ बलबन के समय 1276 ईस्वी में पालम बावली अभिलेख से दिल्ली का एक दूसरा नाम 'योगिनीपुर' मिलता है। 1166 ईसवी में योगिनीपुर पर मदनपाल नामक शासक राज्य करता था।  ★ अपने अभिलेखों में देवनागरी लिपि का प्रथम प्रयोग करने वाला चंदेल राजवंश पूर्व मध्यकालीन प्रथम राजवंश था। ★ महमूद गजनवी के सिक्कों पर संस्कृत में लेख अंकित है, जबकि मुहम्मद गोरी के सिक्कों पर लक्ष्मी की आकृति अंकित है। ★ भारत में पारसी धर्म को शीलाहार वंशीय राजाओं ने संरक्षण प्रदान किया था। ★ मुहम्मद बिन तुगलक को 'धनवानों का युवराज' अथवा 'सिक्कों के युवराज' की उपाधि मिली थी। ★ फिरोजशाह तुगलक के समय जजिया को भू राजस्व से अलग करके एक नया कर बना दिया गया था। ★ दारा शिकोह के आध्यात्मिक गुरु कादिरी परंपरा के सूफी संत मूल्लाशाह बदख्शी थे। ★ जिस प्रकार अकबर ने असीरगढ़ के दुर्ग को सोने की चाभी से खोला था, उसी...

इतिहास (प्राचीन भारत) - 21/07/2021

STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh इतिहास (प्राचीन भारत) - 21/07/2021 ★ एक मानवीय नायक के रूप में वासुदेव के दैवीकरण का सबसे प्राचीनतम उल्लेख पाणिनि के अष्टाध्यायी में मिलता है। ★ मथुरा के समीप मोरा से प्राप्त प्रथम शताब्दी ईस्वी के एक अभिलेख से पता चलता है कि तोषा नामक एक महिला वासुदेव के साथ संकर्षण, प्रद्युम्न, साम्ब और अनिरुद्ध की मूर्तियां एक मंदिर में स्थापित करवाई थी। ★ महादेव के रूप में शिव का सर्वप्रथम उल्लेख श्वेताश्वर उपनिषद में मिलता है। ★ ऐतिहासिक रूप में शिव की उपासना का सर्वप्रथम उल्लेख चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आए यवन राजदूत मेगास्थनीज ने किया है। ★ विवाह के समय कन्या को दिए गए उपहारों को वैदिक साहित्य में 'परिणाह्य' कहा गया है। ★ विश्वारा को 'ब्रह्मवादिनी' तथा 'मंत्रद्रष्टी' कहा गया है। उन्होंने ऋग्वेद में एक स्त्रोत की रचना की थी। ★ पुराणों में कौटिल्य को 'द्विजर्षभ' अर्थात श्रेष्ठ ब्राह्मण कहा गया है। ★ दास मुक्ति का विधान सबसे पहले अर्थशास्त्र में मिलता है। स्मृति ग्रंथों में सबसे पहले नारद स्मृति में इ...

स्मरणीय तथ्य (इतिहास) - 19/07/2021

  STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh स्मरणीय तथ्य (इतिहास) - 19/07/2021 ★ विक्रमशिला के प्राचार्य वज्रयान बौद्ध भिक्षु अतिश ज्ञान दीपंकर का मूल नाम चंद्रगर्भ था। ★ कन्नड़ काव्यशास्त्र पर पहली पुस्तक राष्ट्रकूट नरेश अमोघवर्ष द्वारा लिखी गई पुस्तक कविराजमार्ग है। ★ मानसोल्लास (अभिलाषचिंतामणि) नामक शिल्पशास्त्र की पुस्तक के लेखक कल्याणी के चालुक्य नरेश सोमेश्वर चतुर्थ 'सर्वज्ञ' के नाम से प्रसिद्ध थे। ★ मलयालम की सबसे पुरानी पुस्तक का नाम उन्नुनिली संदेशम् है। ★ हैदराबाद (अन्य नाम भाग्यनगर, सुल्तान की पत्नी भाग्यमती के नाम पर) की स्थापना तथा चार मीनार का निर्माण मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने करवाया था। ★ हिंदूशाही राजा जयपाल की पराजय के बाद उसके नाती सुखपाल का महमूद गजनवी मुस्लिम बना कर ले गया, जिसे मुस्लिम नौशाशाह  कहते थे। ★ मोहम्मद बिन तुगलक ने शिहाबुद्दीन काजरूनी नामक विदेशी व्यापार में शामिल एक व्यक्ति को 'व्यापारियों का राजा' की उपाधि दी तथा उसके जिम्मे 3 पोत सौंपते हुए उसे खंभात नगर का प्रभारी बना दिया था। ★ मोपला किसान विशेष रूप से सैयद अली तथा उसके पुत्र सैयद फजल के व...

स्मरणीय तथ्य (इतिहास) - 16/07/2021

STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh स्मरणीय तथ्य (इतिहास) - 16/07/2021 ★ महाभारत का सर्वप्रथम उल्लेख आश्वलायन के गृह्य सूत्र तथा पाणिनी के अष्टाध्यायी में मिलता है। ★ चांदी का सर्वप्रथम उल्लेख अथर्ववेद में मिलता है। ★ कपास का सबसे प्राचीनतम उल्लेख पांचवी शताब्दी ईसा पूर्व में पाणिनी ने अपनी पुस्तक अष्टाध्यायी में किया है। ★ सामंत का अपने स्वामी के प्रति दायित्व का सर्वप्रथम उल्लेख बाणभट्ट की हर्षचरित में मिलता है। ★ न्याय सूत्र पर वात्स्यायन की टीका पर उपटीका लिखने वाला उद्योतकर पाशुपत संप्रदाय का आचार्य था। ★ अमीर खुसरो चित्तौड़ युद्ध का प्रत्यक्षदर्शी था। परंतु उसने वहां हुए जौहर व्रत का उल्लेख नहीं किया है। किंतु उसने रणथंभौर अभियान के दौरान वहां महिलाओं द्वारा किए गए जौहर व्रत का उल्लेख किया है। ★ मुहम्मद बिन तुगलक ने बिगदान नामक अपना एक सचिव सुल्तान अबू सईद के पास एक करोड़ टंका देकर ईरान के पवित्र नगरों में वितरित करने के लिए भेजा था। ★ खाने जहां मकबूल (उपाधि कवामुलमुल्क) जब किसी प्रलेख पर मुहर लगाता था, तो उसका निम्न नाम अंकित रहता था - मकबूल मुहम्मद बिन तुगलक का दास। ★ फिरोजशाह ...

स्मरणीय तथ्य (इतिहास) भाग 2 - 15/07/2021

STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh स्मरणीय तथ्य (इतिहास) - 15/07/2021 ★ आरा अभिलेख में उल्लिखित कनिष्क (हुविष्क का सहयोगी या विरोधी) ने 'कैसर' की नवीन उपाधि धारण की थी। ★ ईसवी सन की आरंभिक सदियों में पल्लवों ने सुमात्रा (वर्तमान इंडोनेशिया देश का एक द्वीप) में अपने उपनिवेश स्थापित किए थे। ★ कांचीपुरम के चोल शासक तोण्डैमान इलन्दिरैयन को 'विष्णु का वंशज' कहा गया है। ★ अरब आक्रमण का मूल उद्देश्य धर्म का प्रचार करना था, जबकि तात्कालिक उद्देश्य समुद्री लुटेरों को दंडित करने में असफल रहने वाले सिंध के राजा दाहिर को दंडित करना था। ★ लखनौती (बंगाल) विजय पर बलबन ने दिल्ली में एक समारोह का आयोजन किया, दान दिया, तथा कैदियों को उत्सव मनाने के लिए मुक्त कर दिया। उसने काजी फखरुद्दीन को 'नायबे गीबत' (सुल्तान की अनुपस्थिति में उसका प्रतिनिधि) की उपाधि प्रदान की। ★ इमादुलमुल्क (उपाधि - रावते अर्ज) कवि अमीर खुसरो का नाना था। इल्तुतमिश के एक दास अधिकारी के रूप में अपना जीवन शुरू करके वह बलबन के समय आरिजे मुमालिक (सुरक्षा मंत्री) के पद पर पहुंच गया था। ★ स्वामी श्रद्धानंद, लेखराम ...

स्मरणीय तथ्य (इतिहास) भाग 1 - 15/07/2021

  STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh स्मरणीय तथ्य (इतिहास) - 15/07/2021 ★ जैन ग्रंथ सूत्रकृतांग में 'अष्टपद' (शतरंज) खेल का विस्तृत उल्लेख मिलता है। ★ विशेष परिस्थितियों में बंधक रखे जाने वाले उच्च वर्ण के सदस्यों को कौटिल्य ने 'अहिताक' कहा है। ★ महायान विचारधारा का जन्म लगभग पहली शताब्दी ईसा पूर्व में आंध्र प्रदेश में हुआ था। ★ मुगल काल में मृत्युदंड का क्रियान्वयन प्रायः मंगलवार को दिया जाता था। ★ शेरशाह के समय भूराजस्व संबंधी रिकॉर्ड फारसी एवं स्थानीय भाषा (हिंदवी) में रखा जाता था, जबकि अकबर के समय यह मात्र फारसी में रखा जाता था। ★ बाबर नक्शबंदी सूफी संत उबैदुल्ला अहरार का मुरीद था, तथा उसने उनकी कृत 'वालिदिया रिसाला' का छद्म रूपांतर भी तैयार करवाया था। ★ मराठा सरदार महादजी सिंधिया ने मुगल बादशाह शाह आलम-2 को दिल्ली की गद्दी पर बिठाकर पेशवा के लिए 'वकील ए मुतलक' की उपाधि तथा स्वयं के लिए 'नायब वकील ए मुतलक' की उपाधि प्राप्त की थी। ★ निजाम की सेना में महिला सिपाहियों की दो टुकड़ी भी थी। उसकी सेना को रेमन नामक फ्रांसीसी ने प्रशिक्षित किया था। ★...

इतिहास - 13/07/2021

  STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh           स्मरणीय तथ्य - 13/07/2021 ★ भारत में इतिहास शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अथर्ववेद में मिलता है। ★ भारत में इतिहास शब्द की परिभाषा सर्वप्रथम महाभारत में मिलती है। ★ हिंद आर्य भाषा का प्राचीनतम ग्रंथ ऋग्वेद है। ★ वैदिक साहित्य में स्वास्तिक की चर्चा नहीं की गई है। यह शब्द ईस्वी सन् की प्रारंभिक शताब्दियों के ग्रंथों में मिलता है। ★ लोगों को आर्य बनाने के लिए ही विश्वामित्र ऋषि ने गायत्री मंत्र की रचना की थी।  ★ जैन धर्म में देवताओं का अस्तित्व स्वीकार किया गया है, जबकि बौद्ध धर्म ईश्वर और आत्मा को नहीं मानता है। ★ प्राचीन भारत में पहली बार धर्मनिरपेक्ष साहित्य की रचना गुप्त काल में की गई। ★ मानव की उत्पत्ति टर्सरी (तृतीयक) कल्प के प्लीस्टोसीन युग में हुई थी। ★ होमो सेपियंस के अस्तित्व में आने का समय 30 हजार ईसा पूर्व माना जाता है। ★ भारत में प्रागैतिहासिक का जनक भू वैज्ञानिक रॉबर्ट ब्रूस फुट को माना जाता है, जबकि पुरातत्व का जनक कनिंघम को माना जाता है।                 ...

मॉडल प्रश्न (इतिहास) - 11/07/2021

    STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh मॉडल प्रश्न (इतिहास) - 11/07/2021 प्रश्न :- 01. किस विदेशी यात्री को दिल्ली का काजी नियुक्त किया गया था - (A) बर्नियर (B) मनूची (C) इब्नबतूता (D) मार्कोपोलो 02. राजकीय कार्यों में सबसे पहले उलेमाओं का विरोध किसने किया था - (A) अकबर (B) अलाउद्दीन खिलजी (C) मोहम्मद बिन तुगलक (D) सिकंदर लोदी 03. आधुनिक काल में 'कामागाटामारू' किसका नाम था - (A)  जहाज (B)  बंदरगाह (C)  औद्योगिक केंद्र (D)  कर 04. 'धन की निकासी (ड्रेन ऑफ वेल्थ) का सिद्धांत' किसने दिया है - (A) महात्मा गांधी (B) बाल गंगाधर तिलक (C) जवाहरलाल नेहरू (D) दादा भाई नौरोजी 05. निम्नलिखित में किस राजा ने प्राचीन काल में दो अश्वमेध यज्ञ किए थे - (A) अशोक (B) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य (C) हर्षवर्धन (D) पुष्यमित्र शुंग 06. बेसनगर (विदिशा) में गरुड़ स्तंभ किसने स्थापित किया था - (A) मिनांडर  (B) कनिष्क (C) हेलियोडोरस (D) सिकंदर 07. नादिरशाह का आक्रमण किस मुगल शासक के समय हुआ था - (A) बहादुर शाह (B) मुहम्मद शाह (C) अहमद शाह (D) जहाँदार शाह 08. सिकंदरा में किस शासक का ...

स्मरणीय तथ्य - 10/07/2021

     STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh स्मरणीय तथ्य - 10/07/2021 प्रश्न :- 1. तमिल संगम (सम्मेलन) का प्रथम उल्लेख कहां मिलता है ? 2. चीन में बौद्ध धर्म ले जाने का श्रेय किस बौद्ध भिक्षु को दिया गया है ? 3. द्वारसमुद्र के होयसल वंश के शासक विष्णुवर्धन को किसने वैष्णव मत स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया था ? 4. भारत में जौहर प्रथा का प्रथम उल्लेख कब मिलता है ? 5. किस सूफी संत को शेख उल हिंद की उपाधि मिली थी ? 6. महमूद गजनवी के द्वितीय चंदेल अभियान के समय राजा विद्याधर ने कौन सा कर देने का वादा किया था ? 7. ईस्ट इंडिया कंपनी का पुराना नाम क्या था ? 8. बक्सर के युद्ध से पहले मीर कासिम, शुजाउद्दौला और शाह आलम -2 की सेना का अंग्रेजी सेना से प्रथम मुठभेड़ कहां और कब हुआ था ? 9. 'आधुनिक भारत का प्रथम राष्ट्रवादी कवि' किसे माना गया है ? 10. कहाँ का शासक 1850 में अपने राज्य के अनुचित विलय का विरोध करने के लिए अपनी पुत्री के साथ इंग्लैंड गया था ? उत्तर :- 1. मदुरा में तमिल सम्मेलन का सर्वप्रथम उल्लेख इडम्पूरनर के इरैयनार अगप्पोरूल (कड़वियल) के भाष्य की भूमिका में मिलता है । 2. प्रथ...

स्मरणीय तथ्य - 09/07/2021

  STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh स्मरणीय तथ्य - 09/07/2021 प्रश्न :- 1. प्राचीन काल में बहुचर्चित बसदिस क्या थे ? 2. प्राचीन काल में बलि किस प्रकार का कर था ? 3. रामगढ़ अभिलेख का संबंध किससे है ? 4. सल्तनत काल में राजा और कृषक के बीच बिचौलिए का क्या नाम था ? 5. किसने मध्यकाल में जजिया कर न अदा करने वाले हिंदुओं को मृत्युदंड देने का विरोध किया गया है ? 6. पुरंदर की संधि से पूर्व राजा जयसिंह द्वारा शिवाजी की राजधानी रायगढ़ की घेराबंदी के दौरान शिवाजी का कौन सा सेनापति मारा गया था ? 7. जॉन मिल्डेन हॉल कौन था ? 8. खुर्दा (खरदा) का युद्ध कब और किसके मध्य हुआ था ? 9. भारत में किसे आधुनिक शिक्षा का जन्मदाता कहा जाता है ? 10. रामकृष्ण परमहंस का असली नाम क्या था ? उत्तर :- 1. पांचवी सदी में कर्नाटक में बहुत सारे जैन मठ स्थापित हुए थे, जिन्हें बसदिस कहा जाता था । उनके भरण-पोषण हेतु राजाओं द्वारा बहुत बड़ी मात्रा में भूमि दान दिया गया था । 2. ऋग्वैदिक काल में बलि एक स्वैच्छिक कर था, जबकि उत्तर वैदिक काल में यह नियमित कर था । मौर्य एवं गुप्त युग में धार्मिक कर था । यद्यपि अर्थशास्त्र में ...

स्मरणीय तथ्य - 08/07/2021

   STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh स्मरणीय तथ्य - 08/07/2021 प्रश्न :- 1.  एण्ड्रे सिस्टम क्या है ? 2. प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा और नंदलाल बोस को भारतीय संविधान के संदर्भ में क्यों याद किया जाता है ? 3. प्रत्यावर्तन का अधिकार (राइट टू रिकॉल) क्या है ? 4. चुनाव के समय नामांकन पत्र दाखिल करते समय उम्मीदवार द्वारा उससे संबंधित किन सूचनाओं को देना अनिवार्य किया गया है ? 5. आर्यों द्वारा मूर्ति पूजा का प्रथम ऐतिहासिक उल्लेख किसने किया है ? 6. मुगल काल में मुल्ला बेकसी कौन था ? 7. होमरूल लीग आंदोलन के दौरान सुब्रमण्यम अय्यर ने अंग्रेज सरकार द्वारा दिए गए सम्मान को क्यों वापस किया था ? 8. स्वतंत्रता आंदोलन में चंपक रमण पिल्लई का क्या योगदान था ? उत्तर :- 1. एण्ड्रे सिस्टम से तात्पर्य है - एकल संक्रमणीय मत पद्धति । इसके जन्मदाता ब्रिटिश विद्वान हैमर हैं । डेनमार्क के मंत्री एण्ड्रे ने इसे 1956 ईस्वी में डेनमार्क में लागू किया था । इसलिए इसे एण्ड्रे सिस्टम के नाम से भी जाना जाता है । इसे वरीयता पद्धति भी कहा जाता है । 2. प्रेम बिहारी नारायण रायजादा को इटैलिक शैली में संविधान...