STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh उदारीकरण की आड़ में चीनी विस्तारवाद | Chinese Expansionism under the guise of Liberalization Chinese Expansionism under the guise of Liberalization 17/06/2021 प्राचीन काल में प्रख्यात चीनी सैन्य विचारक सुन त्ज़ू ने अपनी पुस्तक ' आर्ट ऑफ वार ' में चीनियों को एक ऐसे युद्ध का पाठ पढ़ाया था, जिसमें शत्रु से लड़े बिना ही विजय प्राप्त की जा सके । धोखे पर आधारित इस रणनीति को आधुनिक काल में माओ के नेतृत्व में अमली जामा पहनाया जाता है । वर्तमान में धोखे और चकमा देने पर आधारित यह लड़ाई जैविक-युद्ध की संभावना के रूप में दिखाई दे रही है, जो शुरू होने पर तृतीय विश्व-युद्ध को जन्म दे सकती है । राज्य को महत्व देने वाली ' कन्फ्यूशियस विचारधारा ' के प्रभाव में चीनियों का शुरू से ही यह विश्वास रहा है, कि उनकी संस्कृति ही सबसे अच्छी है । वे शेष विश्व को बर्बर और असभ्य मानते रहे हैं । इसलिए उन्होंने अन्य देशों को कभी भी बराबरी का दर्जा नहीं दिया । साथ ही, जमीन की भूख के कारण उन्होंने सैन्य-शक्ति के बल पर पड़ोसियों से लगातार लड़ाइयां लड़ींं और उनके क्षे...
Crack Competitive Exams with Clarity