सद्भावना दिवस/राजीव गांधी का जन्म दिवस (20 अगस्त) By AMBUJ KUMAR SINGH www.studynovelty.com पारिवारिक पृष्ठभूमि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944, मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) में हुआ था। उनके पिता फिरोज गांधी प्रसिद्ध संसदीय नेता और पत्रकार थे। उनकी माता इंदिरा गांधी थीं, जो बाद में भारत की प्रधानमंत्री बनीं। उनके दादा पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। इस प्रकार राजीव गांधी ऐसे परिवार से थे, जो भारतीय राजनीति के केंद्र में रहा। पर उससे भी महत्वपूर्ण बात यह थी कि अपने युवावस्था के प्रारंभिक दिनों में वह इस राजनीतिक चकाचौंध से बेहद दूर अपनी तकनीकी दुनिया में ही खुश और संतुष्ट थे। राजनीति में उनका प्रवेश तत्कालीन परिस्थितियों के कारण हुआ था। राजीव गांधी की शिक्षा-दीक्षा राजीव गांधी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिव निकेतन स्कूल, देहरादून से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की शिक्षा भारत के प्रतिष्ठित लड़कों के बोर्डिंग स्कूल दून स्कूल, देहरादून (भारत का ईटन कॉलेज के नाम से चर्चित) जहाँ बाद में उनके छोटे भाई संजय गांधी भी पढ़े। उच्च शिक्षा हेतु कैम्ब्रिज विश्वविद...
Crack Competitive Exams with Clarity