STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh इतिहास (मध्यकालीन भारत) - 22/07/2021 ★ ऐतिहासिक दृष्टि से दिल्ली का संस्थापक 11 वीं सदी का शासक अनंगपाल तोमर था। इस समय दिल्ली का नाम 'ढिल्ली' या 'ढिल्लिका' था। ★ बलबन के समय 1276 ईस्वी में पालम बावली अभिलेख से दिल्ली का एक दूसरा नाम 'योगिनीपुर' मिलता है। 1166 ईसवी में योगिनीपुर पर मदनपाल नामक शासक राज्य करता था। ★ अपने अभिलेखों में देवनागरी लिपि का प्रथम प्रयोग करने वाला चंदेल राजवंश पूर्व मध्यकालीन प्रथम राजवंश था। ★ महमूद गजनवी के सिक्कों पर संस्कृत में लेख अंकित है, जबकि मुहम्मद गोरी के सिक्कों पर लक्ष्मी की आकृति अंकित है। ★ भारत में पारसी धर्म को शीलाहार वंशीय राजाओं ने संरक्षण प्रदान किया था। ★ मुहम्मद बिन तुगलक को 'धनवानों का युवराज' अथवा 'सिक्कों के युवराज' की उपाधि मिली थी। ★ फिरोजशाह तुगलक के समय जजिया को भू राजस्व से अलग करके एक नया कर बना दिया गया था। ★ दारा शिकोह के आध्यात्मिक गुरु कादिरी परंपरा के सूफी संत मूल्लाशाह बदख्शी थे। ★ जिस प्रकार अकबर ने असीरगढ़ के दुर्ग को सोने की चाभी से खोला था, उसी...
Crack Competitive Exams with Clarity