Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #राष्ट्रीयआपातकाल

राष्ट्रीय आपातकाल | National Emergency

  STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh  राष्ट्रीय आपातकाल | National Emergency National Emergency 25/06/2021 रहनुमाओं की अदाओं पर फिदा है दुनिया इस बहकती हुई दुनिया को संभालो यारों दुष्यंत कुमार की यह गजल 25 जून 1975 की रात भारत में आपातकाल लागू करने वाले नेता के उस स्याह पक्ष की ओर इशारा करती है, जिसने युवा लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की थी । इस दिन तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की सलाह पर 'आंतरिक अशांति' के आधार पर देश में आपातकाल लागू किया था । क्या है आपातकाल भारतीय संविधान में आपातकालीन व्यवस्था जर्मनी के संविधान से ली गई है । आपातकाल का अर्थ है - राष्ट्र में संकट की स्थिति । भारतीय संविधान में तीन प्रकार के आपातकाल का वर्णन है - 1. युद्ध, वाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह से उत्पन्न पर आपातकाल (अनुच्छेद 352) 2. राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता से उत्पन्न आपातकाल (अनुच्छेद 356) 3. वित्तीय आपातकाल (अनुच्छेद 360) वस्तुतः यह निवारण से बेहतर रोकथाम को मानते हुए संघ की एकता और अखंडता को बचाए रखने का एक संवैधानिक उपबंध है । 25 ज...