Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #पर्यावरण

पर्यावरण - 30/07/2021

Study Novelty By : Ambuj Kumar Singh               पर्यावरण ★ मनुष्य के लिए सर्वाधिक कार्यक्षम तापमान 25℃ तथा आर्द्रता 60% मानी गई है। ★ खेती की सर्वाधिक पुरातन प्रणालियों में 'झूम कृषि' को सर्वाधिक प्राचीन माना गया है। ★ पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम को 'छाता विधान' के नाम से भी जाना जाता है। ★ अंकुरण के लिए बीजों को कम ताप पर रखना 'बसंतीकरण' कहलाता है। ★ भारत में अवनालिका अपरदन से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र मालवा पठार क्षेत्र (चंबल घाटी क्षेत्र) माना गया है। ★ वायु द्वारा उड़कर दूसरे स्थान पर पहुंची मृदा 'वातोढ़' कहलाती है। ★ श्वसन मूल मैंग्रोव प्रकार की वनस्पतियों में पाया जाता है। ★ पारिस्थितिक तंत्र का प्रमुख चालक बल 'सौर्यिक विकिरण' को माना गया है। ★ सामान परिस्थितिक तंत्र की स्थिरता 'स्वसाम्यावस्थित क्रियाविधि' द्वारा प्राप्त होती तथा कायम रहती है। ★ किसी मनुष्य के जीवन को पूर्ण रूप से धारणीय बनाने के लिए आवश्यक न्यूनतम भूमि को 'पारिस्थितिकीय पदछाप' कहा जाता है। ★ किसी भी पारिस्थितिकी तंत्र में एक निश्चित समय में अजीवीय पदार्थ की ...