Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #प्रांतीय राजवंश

मध्यकालीन प्रांतीय राजवंश - 30/07/2021

Study Novelty By : Ambuj Kumar Singh        मध्यकालीन प्रांतीय राजवंश ➡️ जौनपुर राज्य की स्थापना मुहम्मद बिन तुगलक के दास मलिक सरवर ने की थी। तुगलक वंशीय सुल्तान नासिरुद्दीन महमूद ने मलिक सरवर को अपना वजीर तथा जौनपुर का राज्यपाल बनाया था। 1398 ई. में तैमूर के आक्रमण के बाद फैली अव्यवस्था का लाभ उठाकर मलिक सरवर ने जौनपुर में स्वतंत्र राज्य की स्थापना की थी।       ➡️ मुहम्मद बिन तुगलक के समय अली मुबारक नामक व्यक्ति ने सुल्तान अलाउद्दीन के नाम से बंगाल में स्वतंत्र राज्य की स्थापना की, तथा लखनौती की जगह पाण्डुआ को अपनी राजधानी बनाया था। किंतु मलिक हाजी इलियास ने उसकी हत्या कर दी , तथा सुल्तान शमसुद्दीन नाम से गद्दी पर बैठा और इलियास शाही वंश की स्थापना की। ➡️ कश्मीर के शासक सुहादेव के समय 1320-23 ई. मंगोल आक्रमण होने पर वह भाग जाने पर लद्दाख के राजवंश का एक सदस्य रिंचन सत्ता पर अधिकार कर लेता है। उसने सुहादेव के वजीर एवं सेनापति रामचंद्र की हत्या कर दी तथा रामचंद्र की पुत्री कोटा रानी से विवाह करके शाहमीर को अपना वजीर बनाया था। हिंदू धर्म में स्थान न म...