Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Current affairs 01/06/2021

Current Affairs - 01/06/2021

    STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 01/06/2021 दिवस 1. 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है । इसे संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों के महत्व को बताने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 2001 में हुई थी । इस वर्ष इसका थीम है - पर्यावरण, पोषण और सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के साथ डेयरी क्षेत्र में स्थिरता । भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है । विश्व 2. विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश चीन ने अपनी जनसंख्या नीति में बड़ा बदलाव करते हुए तीन बच्चों की नीति को मान्यता दी है । चीन में जन्म दर में कमी के कारण 2016 में ही सरकार ने एक बच्चे की नीति में परिवर्तन करते हुए, दो बच्चों की नीति को मान्यता दी थी । किंतु घटते जन्मदर को रोकने में इस नीति की असफलता से तीन बच्चों की नीति को स्वीकृति दी गई है । नियुक्ति 3. ब्रिटिश नौसेना के 500 वर्षों के इतिहास में पहली बार एक महिला कमांडर ज्यूड टेरी को रियर एडमिरल पद पर नियुक्त किया गया है । वह अगस्त 2022 से यह पदभार संभालेंगी । 4. वाइस एडमिरल रवनीत सिंह ने आज नौसेन...