Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भगत सिंह की जयंती

भगत सिंह की जयंती/28 सितंबर

  शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती (28 सितंबर ) Written by AMBUJ SIINGH  www.studynovelty.com भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था। उनके पिता का नाम किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था। उनके चाचा मशहूर क्रांतिकारी नेता अजीत सिंह थे। उनके बचपन का नाम भगत लाल था। नेशनल कॉलेज लाहौर से उनकी पढ़ाई हुई थी। उन्हें हिंदी, उर्दू, पंजाबी के अलावा अंग्रेजी और संस्कृत भाषा का भी अच्छा ज्ञान था। भगत सिंह अपने क्रांतिकारी चाचा अजीत सिंह से प्रेरित थे। 13 अप्रैल 1919 को हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड का भी उनके बाल मन पर काफी गहरा असर पड़ा था। 4 फरवरी 1922 को हुई चौरीचौरा घटना के बाद जब गांधी जी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया, तो भारत में पुनः एक बार क्रांतिकारी गतिविधियों शुरू हो गईं और यहीं से शुरू हुआ भगत सिंह का क्रांतिकारी सफर। किंतु 1924 के दौरान भगत सिंह को अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लेता देख उनके परिवार ने इन पर विवाह करने के लिए परिवार का दबाव डालना शुरू कर दिया। ऐसे में भगत सिंह ने घर छोड़ दिया और कानपुर आ गए। उस समय कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी का स...