STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 18/06/2021 1. 'ग्लोबल पीस इंडेक्स, 2021' के 15वें संस्करण के अनुसार, 163 देशों में आइसलैंड सबसे ज्यादा शांतिपूर्ण देश है, तथा अफगानिस्तान सबसे ज्यादा अशांत देश है । इस इंडेक्स में मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका को दुनिया का सबसे ज्यादा अशांत क्षेत्र बताया गया है । भारत का इस रैंकिंग में 135वां स्थान है । 2. इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) के 64 देशों के सालाना 'वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक सूचकांक, 2021' में प्रथम स्थान पर स्विट्जरलैंड है । भारत इस सूचकांक में पिछले 3 वर्षों से 43वें स्थान पर है । 3. 'देबस्ताना डायमंड कंपनी' ने हाल ही में अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित देश बोत्सवाना के जवानेंग खदान से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा (1098 कैरेट वजन) पाया है, जिसे राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासीसी को भेंट कर दिया गया है । दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 'कलिनन' (3106 कैरेट वजन) 1905 में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था । 4. बांग्लादेश सरकार ने घोषणा की है कि वह बांग्लादेश में वैक्सीन उत्पादन के लिए एक अंत...
Crack Competitive Exams with Clarity