STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 14/06/2021 1. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कोस्टा रिका की पूर्व उप राष्ट्रपति एवं अर्थशास्त्री रेबेका ग्रिनस्पैन को 'संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन' (अंकटाड) का महासचिव नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है । वह अंकटाड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला होंगी । 2. भारतीय पर्यावरणविद, लेखिका तथा विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र की महानिदेशक सुनीता नारायण को स्वीडन के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग मंत्री प्रति ओल्सन फ्रिथ ने विश्व पर्यावरण दिवस के संबंध में शुरू किए गए 'पर्यावरण, जलवायु तथा जैव विविधता पर कार्रवाई' के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है । 3. चैरिटीज एड फाउंडेशन (सीएएफ) की 'वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स, 2021' के अनुसार भारत विश्व का 14वां सबसे धर्मार्थ देश है । इस सूची में स्थान पर इंडोनेशिया है । 4. सरकार ने जम्मू में कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर के पास एक 'पौराणिक थीम पार्क' स्थापित करने की योजना बनाई है । यह थीम पार्क रामायण एवं महाभारत जैसे पौराणिक कथाओं के माध्यम से पर्यटकों ...
Crack Competitive Exams with Clarity