Skip to main content

Current Affairs - 14/06/2021

  STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 14/06/2021


1. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कोस्टा रिका की पूर्व उपराष्ट्रपति एवं अर्थशास्त्री रेबेका ग्रिनस्पैन को 'संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन' (अंकटाड) का महासचिव नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है । वह अंकटाड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला होंगी ।


2. भारतीय पर्यावरणविद, लेखिका तथा विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र की महानिदेशक सुनीता नारायण को स्वीडन के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग मंत्री प्रति ओल्सन फ्रिथ ने विश्व पर्यावरण दिवस के संबंध में शुरू किए गए 'पर्यावरण, जलवायु तथा जैव विविधता पर कार्रवाई' के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है ।


3. चैरिटीज एड फाउंडेशन (सीएएफ) की 'वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स, 2021' के अनुसार भारत विश्व का 14वां सबसे धर्मार्थ देश है । इस सूची में स्थान पर इंडोनेशिया है ।


4. सरकार ने जम्मू में कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर के पास एक 'पौराणिक थीम पार्क' स्थापित करने की योजना बनाई है । यह थीम पार्क रामायण एवं महाभारत जैसे पौराणिक कथाओं के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित करेगा ।


5. मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के लोगों को कोविड-19 महामारी के बारे में जागरूक करने के लिए 'युवा शक्ति कोरोना मुक्ति' शुरू करेगी । उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से कॉलेज के शिक्षकों तथा 16 लाख छात्रों को जागरूक करने का यह अभियान चलाया जाएगा ।


6. नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने हाल ही में अपना संस्मरण 'होम इन द वर्ल्ड' नाम से लिखा है । पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा जुलाई में प्रकाशित होने वाली इस पुस्तक में अमर्त्य सेन ने बताया है कि  रविंद्रनाथ टैगोर ने क्यों उनका नाम अमर सेन रखा था ।


7. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपनी आत्मकथा 'बिलीव - व्हाट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी' नाम से लिखा है । इस पुस्तक के सहलेखक भरत सुंदरसन हैं ।



8. फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को 'माय लैब डिस्कवरी सॉल्यूशन' का नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है । माय लैब डिस्कवरी सॉल्यूशन एक बायोटेक कंपनी है, जिसने 'कोविसेल्फ' नाम से भारत की पहली कोविड-19 सेल्फ-टेस्ट किट लांच किया है ।

studynovelty.com

Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...