Skip to main content

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021



STUDY NOVELTY

By : Ambuj Kumar Singh

             पाश्चात्य कला







★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं।


★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी।


★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है।


★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं।


★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है।


★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है।


★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी।


★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है।


★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है।


★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था।


★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गार्डेनर इंस्ट्रक्ट्स हिज़ सर्वेंट्स' को रोम की पहली पोथी माना गया है।


★ बाइजेंटाइन कला, जिसे 'मसीही कला' भी कहा गया है, मणिकुट्टम पद्धति के लिए प्रसिद्ध थी।


★ बाइजेंटाइन कला में स्वर्णकाल दो बार अस्तित्व में आता है पहला 6ठीं-7वीं शताब्दी में राजा काँस्टेंटाइन के समय, और दूसरा 12वीं-13वीं शताब्दी में राजा जस्टीनियम के समय।


★ बारोक कला 'नाटकीय चित्रण' या 'प्रकाश के छुपे हुए चित्र' से संबंधित है, जिसके जन्मदाता माइकल एंजेलो थे। बारोक कला का सर्वश्रेष्ठ चित्रकार पीटर पॉल रूबेंस को माना गया है।


★ गोथिक कला (इचकला) नुकीली मेहराब से संबंधित है। इस कला के प्रथम चित्रकार ज्योतो थे।


★ 'इटली की कला का पितामह' ज्योतो को माना गया है, जबकि 'इटली की आधुनिक कला का पितामह' मैसाच्चियो को माना गया है।


★ सौंदर्य की देवी 'वीनस' की मूर्ति बनाने वाला इटली का मूर्तिकार मिलो था।


★ लियोनार्डो द विंची, माइकल एंजेलो और रैफेल हाईरेनेसां के प्रसिद्ध चित्रकार थे, जो फ्लोरेंस के निवासी थे।


★ लियोनार्डो द विंची चित्रकार के साथ ही एक कवि, लेखक एवं इंजीनियर भी था, जबकि माइकल एंजेलो चित्रकार के साथ ही एक मूर्तिकार भी था।


★ हाईरेनेसां के प्रथम महत्वपूर्ण चित्रकार लियोनार्डो द विंची के प्रसिद्ध चित्रों में द लास्ट शपर, वर्जिन ऑफ द रॉक्स, और मोनालिसा प्रमुख हैं। सर्वप्रथम हवाई जहाज का रेखांकन भी उसी ने किया था।


★ माइकल एंजेलो द्वारा बनाई गई डेविड की 13.5 फुट लंबी संगमरमर की मूर्ति इस समय फ्लोरेंस के गलेरिया डेल अकादमी में है।


★ रीतिबद्ध या मैनरिज्म कला आंदोलन के जनक माइकल एंजेलो थे। इसमें ईसाई धर्म से संबंधित चित्रों का विरोध किया गया है। इनके प्रमुख चित्रों में आदमहव्वा, स्वर्ग नरक तथा द लास्ट जजमेंट का नाम आता है।


★ नवशास्त्रीयवाद का जन्म 18वीं शताब्दी में फ्रांस में हुआ था। इसका प्रसिद्ध चित्रकार जॉक दाबिद या डेविड था।


★ 18वीं शताब्दी में रोमांसवाद या स्वच्छंदतावाद के प्रणेता ओजोन देलाक्रा (प्रभाववाद का पूर्वज) थे, जबकि इसका सर्वश्रेष्ठ चित्रकार तेओदोर जेरिको था।


★ प्रकृति आश्रित कला का विकास कान्स्टेबिल ने किया था।


★ यथार्थवाद का सर्वश्रेष्ठ चित्रकार पेरिस का चित्रकार ग्युस्ताब कुर्बे था।


★ व्यंग्य चित्रकारी का जन्मदाता फ्रांस के चित्रकार दोमीया को माना जाता है।


★ यथार्थवाद और प्रभाववाद के मध्य की कड़ी ऐडगर माने या मैनेट को माना जाता है।


★ इंद्रधनुषीय रेखांकन तथा आभासी चित्रण प्रभाववाद से संबंधित है।


माने को प्रभाववाद का जनक माना जाता है। उनके चित्र 'इंप्रेशन ऑफ सनराइज या सूर्योदय का प्रभाव' से ही प्रभाववाद का उदय माना जाता है।


★ नवप्रभाववाद या बिंदुवाद या विभाजनवाद का जनक  जॉर्ज सोरा या स्यूरत को माना जाता है।


पॉल सेजा़न ने घनवाद नामक एक नई चित्रकला शैली को जन्म दिया था। उत्तर प्रभाववाद के इस चित्रकार को 'पिस्तौल कलाकार' भी कहा जाता है।


★ फासिद या फॉववाद या जंगलवाद का प्रथम चित्रकार हेनरी मातिस था।


★ सर्वप्रथम घन का अनुभव पॉल सेजा़न ने किया था, जबकि 'घनवाद का पितामह' पाब्लो रूडच पिकासो को माना गया है। पिकासो के प्रमुख चित्रों में एबिना की सुंदरियां, तीन संगीतज्ञ, पाइप पीता हुआ लड़का, गर्वनिका, वायलिन तथा युद्ध और शांति को माना गया है। पिकासो को 'बुद्धिमान जीनियस' भी कहा गया है।


★ घनवादियों में भी सबसे अधिक घनवादी चित्रकार हॉर्नग्रीस था, जिसे गणितीय चित्रकार भी कहा जाता है।


★ अभिव्यंजनावाद का जन्म जर्मनी में हुआ था। 'अभिव्यंजनावाद का पितामह' वॉन गो तथा एडवर्ड मुंख को माना गया है।


★ किरणवाद या रस्मवाद का उदय 20वीं सदी में इटली में हुआ था। इसका जनक मिखेल लेरिओनोद को माना गया है।


★ आरफिज्म का जन्मदाता रॉबर्ट डिलाने को माना गया है।


★ कला के दुश्मन के रूप में चर्चित दादावाद का अर्थ है 'झूलने वाला लकड़ी का घोड़ा'। दादावाद का जन्म 1916 ई. में ज़्यूरिख़ में हुआ था, जिसके प्रमुख विचारक रोमानिया के कवि ट्रिस्टान त्सारा और जर्मन साहित्यकार ह्यूगो बॉल थे। इसका प्रमुख चित्रकार इंग्लैंड निवासी मार्शल द्युंशा था। दादावाद का उदय कला का अंत करने के लिए हुआ था।


★ पॉप कला एक अमूर्त कला है, जिसका उदय 1952 ई. में इंग्लैंड में हुआ था। इसके जन्मदाता ऐंडी बरहोल थे।


★ दृष्टिभ्रम पर आधारित ऑप कला या नेत्रीय कला एक अमूर्त कला है, जिसका जन्म अमेरिका में हुआ था। इसके जन्मदाता विक्टर वासावली थे।


★ एक्शन पेंटिंग का जन्म अमेरिका में हुआ था, जिसके जन्मदाता जैक्शन पोलॉक थे।


★ भविष्य वाद का जन्म इटली में हुआ था जिसके प्रणेता कवि मारीनेंती थे।


★ सर्वोच्चवाद का उदय 1913 ई. में मास्को में हुआ था, जिसके प्रणेता कासिमीर मालेविच थे।


★ संरचनावाद के प्रणेता नोम गाबो और पेफ्सनर थे।


studynovelty.com









Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...