STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 29/05/2021 1. 29 मई को शांति स्थापना में सैनिकों एवं नागरिक कर्मियों के योगदान को स्थापित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस बार का थीम है - स्थाई शांति का मार्ग : शांति और सुरक्षा के लिए युवाओं की शक्ति का लाभ उठाना । एक आभासी समारोह में कॉर्पोरल युवराज सिंह, माइकल पिकार्डो तथा मूलचंद यादव को डैग हैमरस्कॉलड पदक से सम्मानित किया गया । 2. भारत की पूर्व नारकोटिक्स कमिश्नर जगजीत पवाड़िया को अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है । वह इस बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने वाली पहली भारतीय तथा दूसरी महिला हैं । 3. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने भारतीय मूल के अमेरिकी अरुण वेंकटरमन को अमेरिका और विदेशी वाणिज्यिक सेवा का महानिदेशक नियुक्त किया है । इसके अलावा उन्हें वाणिज्य विभाग में वैश्विक बाजारों के सहायक सचिव के लिए भी नामित किया गया है । 4. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो सुश्री मायावती के खिलाफ सो...
Crack Competitive Exams with Clarity