STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 04/06/2021 1. भारत सरकार ने सिक्किम में सड़क उन्नयन योजना की वित्त पोषण (2.5 मिलियन डॉलर) हेतु एशियाई विकास बैंक से एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है । इससे राज्य में कनेक्टिविटी में सुधार से आर्थिक विकास को गति मिलेगी । 19 दिसंबर 1966 में स्थापित एशियाई विकास बैंक, एक क्षेत्रीय विकास बैंक है । 68 सदस्यों वाले इस बैंक का मुख्यालय फिलीपींस की राजधानी मनीला में है । 2. भारत और यूनाइटेड किंगडम ने 12वें स्वच्छ ऊर्जा मंत्री स्तरीय बैठक (अध्यक्ष चिली) के दौरान औद्योगिक ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए एक नई कार्य प्रक्रिया की शुरुआत की है । यह कार्य प्रक्रिया स्वच्छ ऊर्जा संबंधी पहल - क्लीन एनर्जी मिनिस्टीरियल (सीईएम) - इंडस्ट्रियल डीप डीकार्बोनाइजेशन इनीशिएटिव (आईडीडीआई) के तहत शुरू की गई है । 3.भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम वेतन सीमा तथा न्यूनतम मजदूरी दर के निर्धारण हेतु इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ के निदेशक प्रोफेसर अजीत मिश्रा की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया है । 3 वर्षीय कार्यकाल वाले इस 5 सदस्य...
Crack Competitive Exams with Clarity