STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh मूल अधिकार - 17/07/2021 मूल अधिकार (भाग - 3) ★ संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार बेनेगल नरसिंह राव ने वैयक्तिक अधिकारों की दो श्रेणियां बनाई थी - न्यायोचित एवं गैर-न्यायोचित। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता वाली प्रारूप समिति द्वारा इसे स्वीकृति मिलने के बाद न्यायोचित प्रकृति वाले अधिकारों को संविधान के भाग 3 में मूल अधिकारों के तहत स्थान दिया गया, जबकि गैर-न्यायोचित प्रकृति वाले अधिकारों को संविधान के भाग 4 के अंतर्गत नीति निदेशक तत्वों के तहत स्थान मिला। ★ अमेरिकी संविधान के प्रभाव में भारतीय संविधान में भी व्यक्तियों के संपूर्ण विकास हेतु राज्य के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान की गई है, जिन्हें मूल अधिकार नाम दिया गया है। ★ सर्वप्रथम 1215 में इंग्लैंड के सम्राट जॉन ने मूल अधिकारों से संबंधित प्रथम लिखित दस्तावेज जारी किया था। इसलिए इसे 'मूल अधिकारों का जन्मदाता' कहा जाता है। ★ 1689 के बिल ऑफ राइट्स तथा 1789 की फ्रांसीसी क्रांति में भी इसे स्थान दिया गया था। किंतु सर्वप्रथम अमेरिका में मूल अधिकारों को सांविधिक सुरक्षा प्रदान की गई। ★ भारतीय सं...
Crack Competitive Exams with Clarity