Study Novelty By : Ambuj Kumar Singh संविधान ★ स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष जे बी कृपलानी थे। ★ स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन थे, जबकि प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी थे। ★ मुहम्मद हिदायतुल्ला एकमात्र ऐसे न्यायाधीश हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति के कर्तव्यों का निर्वहन किया है। ★ अब तक वी वी गिरि तथा बी डी जत्ती ने उपराष्ट्रपति के पद पर रहते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है। ★ भारत के दो राष्ट्रपतियों डॉक्टर जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद की मृत्यु अपने कार्यकाल के दौरान हुई है। ★ डॉक्टर नीलम संजीव रेड्डी एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें 1977 ईस्वी में निर्विरोध राष्ट्रपति चुना गया था। ★ वी वी गिरि के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन के दौरान द्वितीय वरीयता प्राप्त मतों की गिनती करनी पड़ी थी। ★ भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे। ★ 1969 ईस्वी में पहली बार लोकसभा में राम सुभग सिंह को तथा राज्यसभा में श्यामा नंदन मिश्रा को नेता प्रतिपक्ष के रूप...
Crack Competitive Exams with Clarity