Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #Current affairs 20/06/2021

Current Affairs - 20/06/2021

STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 20/06/2021 1. ईरान के इतिहास में सबसे कम मतदान के बाद कट्टरपंथी विचारों वाले इब्राहिम रईसी को ईरान का 13वां राष्ट्रपति चुना गया है । वर्तमान में वह ईरान के शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश हैं । 2. संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय  (UNDRR) द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर वैश्विक आकलन रिपोर्ट जारी की गई है । इसके अनुसार, संपूर्ण अफ्रीका तथा मध्य पूर्व में 20 मिलियन लोग सूखे के कारण भुखमरी के शिकार हैं, तथा इसके कारण 2030 तक 700 मिलियन लोगों के विस्थापन का खतरा तथा 2025 तक दुनिया की दो तिहाई आबादी पर जल-संकट बना हुआ है । भारत की जीडीपी पर गंभीर सूखे का 2 से 5% (दक्कन क्षेत्र में 6%) प्रभाव अनुमानित है । 3. शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR)द्वारा जारी 'वैश्विक प्रवृत्ति रिपोर्ट' के अनुसार, 2020 में लगभग 82.4 मिलियन लोगों ने प्रवास किया है । इसमें सबसे ज्यादा प्रवास दक्षिणी सूडान के लोगों ने किया, जबकि तुर्की सबसे बड़ी शरणार्थी आबादी की शरणस्थली बना हुआ है । 4. केंद्र सरकार ने लगभग 200 वर्ष पुराने आयुध...