STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 09/06/2021 1. नीति आयोग और पीरामल फाउंडेशन ने 112 आकांक्षी जिलों में सुरक्षित 'हम सुरक्षित तुम अभियान' शुरू किया है । इस अभियान के तहत इन जिलों में कोविड-19 के बिना लक्षण या कम लक्षण वाले मरीजों की देखभाल प्रशासन द्वारा उनके घरों पर ही की जाएगी । 2. हाल ही में फिल्म प्रभाग द्वारा महिलाओं द्वारा महिलाओं पर बनाई गई 10 डाक्यूमेंट्री फिल्मों का एक महोत्सव 'द एक्लिप्स एंड आफ्टर' नाम से शुरू किया गया है । 3. हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर 'प्राण वायु देवता पेंशन योजना' तथा 'ऑक्सी वन' की घोषणा की है । प्रथम योजना के तहत राज्य में 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेड़ों का रखरखाव 'वृक्ष-पेंशन' के माध्यम से स्थानीय लोगों द्वारा की जाएगी, जबकि दूसरी योजना के तहत हरियाणा के शहरों में 5 से 100 एकड़ तक की जमीन पर 'ऑक्सीजन फॉरेस्ट्स' लगाए जाएंगे । 4. पर्यावरण दिवस के अवसर पर असम के कोकराझार जिले में स्थित 'रायमोना आरक्षित वन' को राज्य के छठे रा...
Crack Competitive Exams with Clarity