Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बनाम सरकार

सोशल मीडिया | Social Media

  STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh सोशल मीडिया  |   Social Media Social Media 04/07/2021 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बनाम सरकार आज दुनिया में युद्ध के कई मोर्चा खुले हुए हैं । इनमें सबसे नया मोर्चा साइबर दुनिया से जुड़ी सोशल मीडिया का है, जो सूचनाओं तक पहुंच को लेकर चल रहा है । ये सूचनाएं जब राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करें, तो इन पर नियंत्रण स्थापित करना भी स्वभाविक हो जाता है । वर्तमान विवाद भी अधिकार और सुरक्षा के बीच टकराव को लेकर है, जिसमें एक तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स लोगों की निजता एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रश्न उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का प्रश्न मानते हुए इसके नियमन के लिए प्रतिबद्ध है । सूचना प्रसारण एक औद्योगिक उत्पाद है, जो कई चरणों में विकसित हुए हैं । इसके प्रारंभिक चरण में लेखक और पाठक के मध्य प्रकाशक के रूप में एक मध्यवर्ती वर्ग भी होता था, जो समस्त प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी लेता था । 1995 के बाद सूचना क्षेत्र में केबल एवं सेटेलाइट के रूप में दूसरी क्रांति की शुरुआत हुई । किंतु तीसरी क्रांति, जो इंटरनेट क...