STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 17/06/2021 1. प्रतिवर्ष 17 जून को 'विश्व मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस' के रूप में मनाया जाता है । 17 जून 1994 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस की घोषणा की थी, जो 1995 से मनाया जा रहा है । इस वर्ष इस दिवस का विषय है - उद्धार । भूमि । स्वास्थ्य लाभ : हम स्वस्थ भूमि के साथ बेहतर निर्माण करते हैं । 2. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी 'विसा वुडसैट' नामक दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह लांच करेगी । इस नैनो उपग्रह को 2021 के अंत तक न्यूजीलैंड से लांच किया जाएगा । 3. ब्रिक्स संगठन की 15वीं वर्षगांठ (6 सितंबर 2006 को स्थापित) के अवसर पर आयोजित ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालयों के सम्मेलन की मेजबानी IIT-Bombay ने की । यह आयोजन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की थीम पर किया गया था । 4. 'फेसबुक' ने आरंभ इंडिया इनीशिएटिव, साइबर पीस फाउंडेशन तथा अर्पण जैसे नागरिक संगठनों के सहयोग से बाल शोषण सामग्री की रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करने की 'रिपोर्ट इट, डोंट शेयर इट' पहल शुरू की है । राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा सोशल...
Crack Competitive Exams with Clarity