Skip to main content

Current Affairs - 17/06/2021

  

   STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 17/06/2021



1. प्रतिवर्ष 17 जून को 'विश्व मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस' के रूप में मनाया जाता है । 17 जून 1994 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस की घोषणा की थी, जो 1995 से मनाया जा रहा है । इस वर्ष इस दिवस का विषय है - उद्धार । भूमि । स्वास्थ्य लाभ : हम स्वस्थ भूमि के साथ बेहतर निर्माण करते हैं ।

2. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी 'विसा वुडसैट' नामक दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह लांच करेगी । इस नैनो उपग्रह को 2021 के अंत तक न्यूजीलैंड से लांच किया जाएगा ।

3. ब्रिक्स संगठन की 15वीं वर्षगांठ (6 सितंबर 2006 को स्थापित) के अवसर पर आयोजित ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालयों के सम्मेलन की मेजबानी IIT-Bombay ने की । यह आयोजन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की थीम पर किया गया था ।

4. 'फेसबुक' ने आरंभ इंडिया इनीशिएटिव, साइबर पीस फाउंडेशन तथा अर्पण जैसे नागरिक संगठनों के सहयोग से बाल शोषण सामग्री की रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करने की 'रिपोर्ट इट, डोंट शेयर इट' पहल शुरू की है । राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा सोशल मीडिया पर बाल शोषण संबंधी सामग्री पर चिंता व्यक्त करने के बाद फेसबुक द्वारा यह कदम उठाया है ।

5. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) तथा भारत सरकार ने तमिलनाडु में 'चेन्नई-कन्याकुमारी औद्योगिक गलियारे' में परिवहन संपर्क (590 किमी लंबे) में सुधार तथा औद्योगिक विकास को सुगम बनाने हेतु 484 मिलियन डॉलर के एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं । यह गलियारा 'पूर्वी तट आर्थिक गलियारे' (भागीदार एडीबी) का हिस्सा है, जो पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक फैला है ।

6. पतन, पोत और परिवहन और जल मंत्रालय तथा संस्कृति मंत्रालय ने गुजरात के 'लोथल' (सिंधु सभ्यता का स्थल) में 'राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर' के विकास में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं । राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर भारत की समुद्री विरासत को समर्पित होगा, तथा यह अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा ।

7. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने हाल ही में 'गहरे समुद्र अभियान' पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है । 4077 करोड रुपए के इस 5 वर्षीय मिशन का उद्देश्य है, गहरे समुद्र के संसाधनों का पता लगाना और महासागरीय संसाधनों के सतत उपयोग के लिए गहरे समुद्र की प्रौद्योगिकी का विकास करना ।

8. जनजाति कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने 'आदि प्रशिक्षण पोर्टल' का शुभारंभ किया है । मंत्रालय द्वारा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के सहयोग से विकसित इस पोर्टल से देश भर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की व्यापक जानकारी जनजाति समुदाय को उपलब्ध कराई जाएगी ।

9. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने डीटीएच तथा केबल टीवी सब्सक्राइबर्स के लिए 'चैनल चयनकर्ता वेब पोर्टल' लांच किया है । यह उन उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी है, जो स्मार्टफोन के अभाव में चैनल सेलेक्टर एप का उपयोग करने में असमर्थ थे ।

studynovelty.com

Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...