Skip to main content

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द




STUDY NOVELTY

By : Ambuj Kumar Singh


      अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

जो पढ़ा न गया हो - अपठित
जो कहा न गया हो - अकथित
जो कहने योग्य न हो - अकथ्य
जिसे कहा न जा सके - अकथनीय
जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य
जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय
जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय
जिसे जीता न जा सके - अजेय
जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय
जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु
खाने की इच्छा - बुभुक्षा
पीने की इच्छा - पिपासा
युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा
जीतने की इच्छा - जिगीषा
जानने की इच्छा - जिज्ञासा
मरने की इच्छा - मुमूर्षा
तैरने की इच्छा - तितीर्षा
कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा
जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न
जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो - सव्यसाची
आशा से बहुत अधिक - आशातीत
जो सब में व्याप्त हो - विभु
जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व
जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व
जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व
जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी
जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा
जैसा उचित हो वैसा - यथोचित
जिसकी कामना (इच्छा) पूरी हो गई हो - आप्तकाम
जिसका कोई उपाय ना हो - निरुपाय
उत्तराधिकार में मिली संपत्ति - रिक्थ
जिसकी ग्रीवा (गर्दन) सुंदर हो - सुग्रीव
जिसकी गर्दन कबूतर की तरह हो - कपोतग्रीवा
जिसकी गर्दन शंख की तरह हो - कात्बुग्रीवा
दो बार जन्म लेने वाला - द्विज
संध्या और रात्रि के बीच का समय - गोधूलि
रात्रि का प्रथम पहर - प्रदोष
मध्य रात्रि का समय - निशीथ
रात्रि का तीसरा पहर - त्रियामा
जो कभी नहीं मरता - अमर्त्य
दोपहर से पहले का समय - पूर्वाह्न
दोपहर के बाद का समय - अपराह्न
जिसका परिहार/त्याग न किया जा सके - अपरिहार्य
जिसका निवारण नहीं हो सकता है - अनिवार्य
उसी समय का - तत्कालीन
वर्तमान या ठीक समय पर होने वाला - सामयिक
जो समय पर न हो - असामयिक
उसी समय में होने या रहने वाला - समकालीन
जिसका मन दूसरी ओर लगा हो - अन्यमनस्क
वह भोजन जो रोगी के लिए निषिद्ध है - अपथ्य
जंगल में लगी आग - दावानल/दावाग्नि
समुद्र में लगी आग - बड़वानल/बड़वाग्नि
पेट में लगी आग - जठरानल/जठराग्नि
जो सब कुछ जानता हो - सर्वज्ञ
जो बहुत कम जानता हो - अल्पज्ञ
जो बहुत कुछ जानता हो - बहुज्ञ
जो बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाता है - आशुतोष
लाल कमल - कोकनद
सफेद कमल - पुण्डरीक
नीला कमल - इंदीवर



studynovelty.com






Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...