Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #Current affairs 08/06/2021

Current Affairs - 08/06/2021

    STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 08/06/2021 1. पारिस्थितिकी में महासागर के महत्व को बताने के लिए 8 जून को प्रतिवर्ष 'विश्व महासागर दिवस' के रूप में मनाया जाता है । 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने 8 जून को विश्व महासागर दिवस के रूप में घोषित किया था । इस वर्ष इस दिवस की थीम है - महासागर : जीवन और आजीविका । 2. आतंकवादी गतिविधियों को धन मुहैया कराने पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था 'एफएटीएफ'  के हिंद प्रशांत समूह ने पाकिस्तान को उन देशों की सूची में बनाए रखा है, जिनको आतंकवादी गतिविधियों पर और ज्यादा अंकुश लगाने की आवश्यकता है । जून 2018 में पाकिस्तान को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में रखा गया था । 3. मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को 'संयुक्त राष्ट्र महासभा' के 76वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है । 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में 143 मत पाकर मालदीव पहली बार इसका अध्यक्ष पद संभाल रहा है । 4. भारत को 'संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद' (1945 में स्थापित 54 सदस्यीय निकाय) में 2022-24 के लिए चुना गया है । संयुक्त रा...