Skip to main content

Current Affairs - 08/06/2021

  STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 08/06/2021

1. पारिस्थितिकी में महासागर के महत्व को बताने के लिए 8 जून को प्रतिवर्ष 'विश्व महासागर दिवस' के रूप में मनाया जाता है । 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने 8 जून को विश्व महासागर दिवस के रूप में घोषित किया था । इस वर्ष इस दिवस की थीम है - महासागर : जीवन और आजीविका ।


2. आतंकवादी गतिविधियों को धन मुहैया कराने पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था 'एफएटीएफ'  के हिंद प्रशांत समूह ने पाकिस्तान को उन देशों की सूची में बनाए रखा है, जिनको आतंकवादी गतिविधियों पर और ज्यादा अंकुश लगाने की आवश्यकता है । जून 2018 में पाकिस्तान को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में रखा गया था ।


3. मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को 'संयुक्त राष्ट्र महासभा' के 76वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है । 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में 143 मत पाकर मालदीव पहली बार इसका अध्यक्ष पद संभाल रहा है ।


4. भारत को 'संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद' (1945 में स्थापित 54 सदस्यीय निकाय) में 2022-24 के लिए चुना गया है । संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली का केंद्रीय निकाय इकोसॉक सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देता है ।


5. भारत की पर्यावरण स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, 17 'सतत विकास लक्ष्यों' पर 2020 की तुलना में 2021 में भारत दो स्थानों के नुकसान साथ 117वें स्थान पर पहुंच गया है । भारत का स्थान नेपाल, श्रीलंका, भूटान और बांग्लादेश से भी नीचे है ।


6. डेविड डिओप अंग्रेजी में अनुवाद किए गए अपने पहले उपन्यास 'एट नाईट ऑल ब्लड इज ब्लैक' के लिए 'अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, 2021' जीतने वाले पहले फ्रांसीसी बन गए हैं । यह पुरस्कार उन्हें पुस्तक के अनुवादक एना मुश्कोविस के साथ साझे रूप में दिया जाएगा । यह उपन्यास प्रथम विश्व युद्ध में फ्रांस की ओर से लड़ने वाले से सेनेगल के सैनिक अल्फा नदियाये पर आधारित है ।


7. पत्रकार एवं फिल्म निर्माता विनोद कापरी की पुस्तक '1232 किमी : द लॉन्ग जर्नी होम', हाल ही में प्रकाशित हुई है । यह पुस्तक मार्च 2020 के लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों के जैसे-तैसे घर पहुंचने की कहानी है, जिन्हें सरकारों ने प्राय: उनके हाल पर ही छोड़ दिया था ।


8. कनाडा में बस गए केरल के थॉमस विजयन को पेड़ से चिपके एक ओरंगउटन की तस्वीर 'द वर्ल्ड इज गोइंग अपसाइड डाउन' के लिए 'नेचर टीटीएल फोटोग्राफी अवॉर्ड, 2021' मिला है ।



Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...