Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #8May

Current Affairs - 09/05/2021

STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 09/05/2021 1. फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा को यूनेस्को के गुइलेर्मो कैनो विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार,2021 का विजेता घोषित किया गया है | वेब न्यूज पोर्टल राप्प्लेर डॉट कॉम की संस्थापक मारिया को खोजी रिपोर्टर के रूप में कार्य के लिए यह पुरस्कार मिला है | 1997 से शुरू यह पुरस्कार कोलंबियाई पत्रकार गुइलेर्मो कैनो के नाम पर 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदान किया जाता है | 2. हाल ही में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री मंत्रिमंडल की बैठक में भारत तथा ब्रिटेन एवं उत्तरी आइलैंड के साथ प्रवास एवं आवागमन के लिए समझौता ज्ञापन को अनुमति दी गई है | इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य वीजा प्रक्रिया को उदार  बनाकर छात्रों , शोधकर्ताओं तथा कुशल पेशेवरों का आवागमन आसान बनाना तथा अनियमित प्रवास एवं मानव तस्करी संबंधी मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करना है | 3.  हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्वत धारा योजना के तहत 20 करोड़ ₹ के परिव्यय से जल स्रोतों का कायाकल्प करने तथा वन विभाग के माध्यम से जलभरों  को रिचा...

Current Affairs - 08/05/2021

STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 08/05/2021 1. आज 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस है, जो हर साल इसके संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट (स्विट्जरलैंड) के जन्म दिवस पर मनाया जाता है | इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य मानवीय जिंदगी को बचाना और उसे स्वस्थ रखना है | इस वर्ष का थीम है - हम साथ में अजेय हैं | 2. तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने डीएमके पार्टी के मुखिया मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन को 7 मई को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई | डीएमके ने एआईएडीएमके को हराकर एक दशक बाद सत्ता में वापसी की है | 3. सर्वोच्च न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से शिक्षण संस्थाओं तथा सरकारी नौकरियों में महाराष्ट्र सरकार की मराठों को 16% आरक्षण देने के फैसले को खारिज कर दिया है | न्यायालय का यह मानना है कि मराठे सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े नहीं हैं तथा सरकार का यह निर्णय 1992 में इंदिरा साहनी मामले में तय किए गए कुल 50% आरक्षण रखने के फैसले का भी उल्लंघन करता है | 4. पाकिस्तान में पहली बार किसी हिंदू महिला ने देश की प्रतिष्ठित केंद्रीय सर्वोच्च सेवा पास की है तथा उस...