Skip to main content

Current Affairs - 09/05/2021

STUDY NOVELTY
By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 09/05/2021



1. फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा को यूनेस्को के गुइलेर्मो कैनो विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार,2021 का विजेता घोषित किया गया है | वेब न्यूज पोर्टल राप्प्लेर डॉट कॉम की संस्थापक मारिया को खोजी रिपोर्टर के रूप में कार्य के लिए यह पुरस्कार मिला है | 1997 से शुरू यह पुरस्कार कोलंबियाई पत्रकार गुइलेर्मो कैनो के नाम पर 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदान किया जाता है |


2. हाल ही में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री मंत्रिमंडल की बैठक में भारत तथा ब्रिटेन एवं उत्तरी आइलैंड के साथ प्रवास एवं आवागमन के लिए समझौता ज्ञापन को अनुमति दी गई है | इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य वीजा प्रक्रिया को उदार  बनाकर छात्रों , शोधकर्ताओं तथा कुशल पेशेवरों का आवागमन आसान बनाना तथा अनियमित प्रवास एवं मानव तस्करी संबंधी मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करना है |


3. हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्वत धारा योजना के तहत 20 करोड़ ₹ के परिव्यय से जल स्रोतों का कायाकल्प करने तथा वन विभाग के माध्यम से जलभरों  को रिचार्ज करने की पहल शुरू की है | हिमाचल प्रदेश सरकार के इस रेन वाटर हार्वेस्ट कार्यक्रम का उद्देश्य भूजल स्तर को बढ़ाना तथा हरित आवरण में सुधार करना है |


4. मेघालय के पश्चिमी खासी हिल्स जिले से करीब 10 करोड़ साल पुराने सॉरोपॉड डायनासोर की हड्डियों के जीवाश्म मिले हैं | गुजरात , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद मेघालय भारत का पांचवां तथा पूर्वोत्तर का पहला राज्य है , जहां से टाइटैनोसॉरियन मूल के सॉरोपॉड के जीवाश्म मिले हैं |


5. हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( सीबीएसई ) ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में मददगार मोबाइल एप्प ' दोस्त फॉर लाइफ ' लांच किया है | यह ऐप 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए प्ले स्टोर पर उपलब्ध है |


6. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने हाल ही में डीआरडीओ की लैब इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एवं डॉ रेड्डीज  लैबोरेटरी की मदद से बनाई गई कोविड-19 की दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज ( 2-डी जी ) को इमरजेंसी अप्रूवल दिया है , जिसको खाने से मरीज के ऑक्सीजन लेवल में भी सुधार होता है |


7. रूस ने प्रतिबंधित कंटेंट ना हटाने के कारण अमेरिकी टेक कंपनी ट्विटर पर 10 करोड़ ₹ का जुर्माना लगाया है | रूस ने ट्विटर से चाइल्ड पॉर्नोग्राफी तथा मादक पदार्थ से संबंधित कंटेंट हटाने को कहा था |


8. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पार्कर प्रोब ने पृथ्वी की जुड़वा बहन कहे जाने वाले शुक्र ग्रह से आ रही भयंकर आवाज और प्राकृतिक रेडियो सिग्नल को रिकॉर्ड किया है | नासा ने इस प्रोब को सूर्य का अध्ययन करने के लिए 2018 में लांच किया था | सूर्य की परिक्रमा के दौरान शुक्र ग्रह के ऊपर से गुजरते समय इस प्रोब ने यह रेडियो सिगनल रिकॉर्ड किया है |


9. टेनिस खिलाड़ी रॉफेल नडाल ( स्पेन ) लॉरियस वर्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर , 2021 अवार्ड मिला , जबकि टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ( जापान ) लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर , 2021 अवार्ड मिला |


10. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य द्वारा बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव के दो समझौतों को राष्ट्रीय हित के खिलाफ बताते हुए न्यू फॉरेन विटो लॉज के तहत उन्हें निरस्त कर दिया गया है | इसकी प्रतिक्रिया में चीन ने ऑस्ट्रेलिया को धमकाते हुए व्यापारिक समझौतों पर चल रही सभी गतिविधियों के साथ ही , सभी व्यापारिक वार्ताओं पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है | 

Comments

Popular posts from this blog

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...