Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #भूगोल

भूगोल - 07/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh                भूगोल ★ 'जेस पीरियोडस' पुस्तक के लेखक हिकैटियस को 'भूगोल का पिता' माना जाता है। ★ ग्रीक विद्वान इरैटोस्थनीज द्वारा सर्वप्रथम 'भूगोल' (ज्योग्राफी) शब्द का प्रयोग करने के कारण उन्हें भी कुछ विद्वानों ने 'भूगोल का पिता' कहा है। ★ 'कॉसमॉस' पुस्तक के लेखक अलेक्जेंडर वॉन हंबोल्ट को 'आधुनिक भूगोल का पिता' कहा गया है। ★ थेल्स विश्व के वह पहले विद्वान थे, जिसने पृथ्वी को मापने का कार्य किया था। ★ एनेक्जीमेंडर, जिसने सर्वप्रथम मापक के आधार पर मानचित्र बनाया था, को 'विश्व का पहला कार्टोग्राफर' माना जाता है। ★ विषुवत रेखा की लंबाई ज्ञात करने तथा पृथ्वी की परिधि मापने का प्रयास करने के कारण इरेटोस्थनीज को वह 'भू-भौमिकी का जनक' माना जाता है। ★ भारतीय खगोलशास्त्री एवं गणितज्ञ आर्यभट्ट की पुस्तक 'सूर्य सिद्धांतिका' में सर्वप्रथम 'भूगोल' शब्द का उल्लेख मिलता है। ★ सर्वप्रथम 5वीं सदी में आर्यभट्ट ने यह बताया था कि सूर्य स्थिर है और पृथ्वी इसका चक्कर लगाती है। 6ठीं सदी में व...