Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #हैप्पी हाइपोक्सिया

हैप्पी हाइपोक्सिया | Happy Hypoxia

STUDY NOVELTY हैप्पी हाइपोक्सिया : साइलेंट किलर  | Happy Hypoxia : Silent Killer Happy Hypoxia 04/06/2021 चीन से शुरू हुई कोविड-19 बीमारी ने अब वैश्विक महामारी का रूप ले लिया है । इस महामारी की भारत में दूसरी लहर आने तक, अब तक कुल 2.86 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 2.66 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं । भारत में इस महामारी से लगभग 3.41 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है । इस महामारी के विभिन्न वेरिएंट्स के अलग-अलग लक्षण सामने आ रहे हैं । इस बीमारी से ठीक हुए लोगों, विशेषकर युवाओं में एक नया लक्षण दिखाई दे रहा है, जिसे हैप्पी हाइपोक्सिया नाम दिया गया है । क्या है हैप्पी हाइपोक्सिया हाइपोक्सिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण सिर दर्द, सांस फूलने जैसी समस्याएं दिखाई देती हैं । इस तरह की समस्या मुख्य रूप से पर्वतारोहियों को पर्वत शिखरों पर होती है, जहां निम्न वायुदाब का क्षेत्र होता है । हैप्पी हाइपोक्सिया, हाइपोक्सिया का ही माइल्ड रूप है, जिसमें रक्त में ऑक्सीजन का स्तर आवश्यक 95 फीसद से घटकर 70-80 फीसद तक आ जाता है । इससे ह्रदय, मस्तिष्क,यकृत तथा अन्य अंगो...