Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #29अगस्त#राष्ट्रीयखेलदिवस#मेजरध्यानचंदजयंती

29 अगस्त/राष्ट्रीय खेल दिवस/मेजर ध्यानचंद की जयंती

            मेजर ध्यानचंद : हॉकी के जादूगर By AMBUJ KUMAR SINGH  www.studynovelty.com ना शोहरत का नशा, ना दौलत का अभिमान, खेल को ही समझा उन्होंने सबसे बड़ा सम्मान। स्टिक के जादूगर, मैदान के बादशाह, फिर भी सादगी से भरी था उनकी हर एक राह। ये चार पंक्तियां भारतीय खेल जगत के एक ऐसे खिलाड़ी की ओर संकेत करती हैं, जिसका नाम खेल इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मेजर ध्यानचंद की, जिन्हें पूरी दुनिया 'हॉकी का जादूगर' कहकर याद करती है। हॉकी की बॉल उनके स्टिक से इस प्रकार चलती थी, मानो वह स्टिक से चिपक गई हो। जर्मनी के तानाशाह हिटलर से लेकर विश्व के अनेक बड़े खिलाड़ी और नेता उनकी प्रतिभा के कायल थे। ध्यानचंद न केवल भारत के लिए तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक लेकर आए, बल्कि उन्होंने खेल को भारतीय आत्मा और गौरव का प्रतीक बना दिया। प्रारंभिक जीवन और छात्र अवस्था ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ। उनके पिता समेश्वर सिंह स्वयं ब्रिटिश भारतीय सेना में सिपाही थे और हॉकी खेलते थे। पिता से ही ध्यानचंद को हॉकी का सं...