Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #ToolkitControversy

टूलकिट विवाद | Toolkit Controversy

    STUDY NOVELTY    टूलकिट विवाद | Toolkit Controversy Toolkit Controversy 01/06/2021 सरकारों एवं स्थापित व्यवस्थाओं के विरुद्ध पहले भी आंदोलन होते आए हैं, और आज भी होते रहते हैं । पूर्व के जमाने में विरोध का तरीका पोस्टर आदि तक सीमित था । आज इन्हीं पोस्टरों का जो डिजिटल (आधुनिक) रूप है, उसे ही हम टूलकिट कहते हैं । विश्व में जितने भी आंदोलन होते हैं, उसमें आंदोलन करने वाले इसे आगे बढ़ाने के लिए कुछ चीजें प्लान करते हैं, जिन्हें एक्शन पॉइंट्स कहा जाता है । जिस दस्तावेज में इन एक्शन पॉइंट्स को दर्ज किया जाता है, उसे ही टूलकिट कहा जाता है । वस्तुतः यह टूलकिट समन्वय हेतु उन लोगों को शेयर किया जाता है, जो इन आंदोलनों को आगे बढ़ाते हैं । टूलकिट में यह बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर कब और क्या लिखना है, और किसे, कौन से हैशटैग के साथ शेयर करना है । इसका आंदोलनकारियों के अलावा राजनीतिक दल गैर सरकारी संगठन तथा बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा भी इस्तेमाल किया जाता है । टूलकिट विवाद उस समय चर्चा में आया था, जब स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसान भारत में चल र...