Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #राष्ट्रपति

राष्ट्रपति - 18/07/2021

            STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh                   संविधान : भाग 5                राष्ट्रपति आधुनिक शासन व्यवस्थाओं में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के रूप में सरकार के तीन अंग होते हैं। इसमें विधायिका विधि बनाती है, कार्यपालिका उसे लागू करती है और न्यायपालिका उस विधि की व्याख्या करती है। इन तीनों अंगों के बीच शक्तियों के पृथक्करण पर बल दिया जाता है। भारत में संसदीय लोकतंत्रात्मक व्यवस्था को अपनाया गया है। इस व्यवस्था में राष्ट्रपति राष्ट्र का औपचारिक मुखिया होता है जबकि विधायिका में बहुमत दल का नेता ही प्रधानमंत्री होता है, जो सरकार का प्रधान होता है। राष्ट्रपति भारत का एक राष्ट्रपति होगा (अनु. 52)। संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी और वह इसका प्रयोग स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा (अनु. 53)। राष्ट्रपति का निर्वाचन अनु. 54 - राष्ट्रपति का निर्वाचन निर्वाचकगण के सदस्य करेंगे जिसमें - (क) संसद के दोनों सदनों के निर्व...