STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस | International Yoga Day International Yoga Day 21/06/2021 योग : सम्पूर्ण जानकारी हर तरफ हर जगह बेशुमार आदमी फिर भी तन्हाइयों का शिकार आदमी सुबह से शाम तक बोझ ढोता हुआ अपनी ही लाश का खुद मजार आदमी जिंदगी का मुकद्दर सफर दर सफर आखिरी सांस तक बेकरार आदमी निदा फ़ाज़ली की यह ग़ज़ल आधुनिक युग के मानव की व्यथा की कहानी है । आधुनिक जीवन शैली ने इस कदर मानव जीवन को अव्यवस्थित कर दिया है कि मनुष्य पहले समाज और फिर परिवार से दूर हो चला है, और अंततः इस वह एकाकी जीवन में खुद से भी दूर हो जाता है । चूंकि उपभोक्तावादी आधुनिक व्यवस्था को बदलना तो संभव नहीं है, किंतु इस व्यवस्था में आई विद्रूपता के कारण पैदा होने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु योग को एक साधन के रूप में अपनाया जा सकता है । योग की परिभाषा योग संस्कृत के 'युज' शब्द से उत्पन्न हुआ है, जिसका अर्थ है - एकीकृत करना, अर्थात जोड़ना । यह व्यक्तिगत चेतना का सार्वभौमिक चेतना अर्थात आत्मा के परमात्मा से मिलन का माध्यम है । पतंजलि ने लिखा है कि चित्त की वृत्तियों का निरोध ...
Crack Competitive Exams with Clarity