Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #संविधान सभा

संविधान सभा और अनुसूचियाँ - 14/07/2021

  STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh संविधान - 14/07/2021 संविधान सभा ★ भारतीय नेताओं में सबसे पहले बाल गंगाधर तिलक द्वारा तथा उनके बाद महात्मा गांधी द्वारा संविधान सभा के गठन की मांग की गई थी। ★ अंग्रेजों द्वारा संविधान सभा की स्थापना का विचार सबसे पहले अगस्त 1940 ईस्वी में वायसराय लॉर्ड लिनलिथगो द्वारा अगस्त प्रस्ताव के माध्यम से किया गया था। ★ 1946 ईस्वी में संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन के प्रस्ताव के तहत किया गया था। ★ संविधान सभा के 389 सदस्यों को प्रत्येक 10 लाख आबादी पर एक प्रतिनिधि के रूप में ब्रिटिश राज्यों से 292, कमिश्नरी क्षेत्रों से 4 एवं देशी रियासतों से 93 सदस्यों को अप्रत्यक्ष रूप से चुना गया था। ★ संविधान सभा में अनुसूचित जाति के सदस्यों की संख्या 26, अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या 33 तथा महिला सदस्यों की संख्या 15 थी। ★ संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई जिसमें वरिष्ठतम सदस्य डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को इसका अस्थाई अध्यक्ष चुना गया था। ★ 11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष के रूप में डॉ राजेंद्र प्रसाद को चुना गया था। ★ 13 दिसंबर 1946 ...