STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh इतिहास (आधुनिक भारत) - 22/07/2021 ★ ईरानी शासक नादिर शाह को 'ईरान का नेपोलियन' तथा अहमद शाह अब्दाली को 'दुर्रे-दुर्रानी' (युग का मोती) कहा गया है। ★ शाहआलम द्वितीय के समय में ही अंग्रेजों ने 1806 ईसवी में दिल्ली पर अधिकार कर लिया था। ★ अंग्रेजों के संरक्षण में बादशाह बनने वाला तथा अंग्रेजों से पेंशन पाने वाला प्रथम मुगल बादशाह अकबर द्वितीय था। ★ भारत आने वाला प्रथम ब्रिटिश नागरिक जॉन मिल्डेन हाल था, जो 1599 ईस्वी में स्थल मार्ग से भारत आया था। ★ भारत में व्यापार करने वाले अनधिकृत ब्रिटिश व्यापारियों को 'इंटरलोपर्स' पर कहा जाता था, जो भारतीयों के साथ मिलकर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापारी एकाधिकार का विरोध करते थे। ★ 'सियान साहब' के नाम से चर्चित भगत जवाहर मल ने कूका आंदोलन की शुरुआत सिख पंथ में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए किया था। ★ लार्ड कार्नवालिस को 'भारतीय लोक सेवा का जनक' कहा जाता है। ★ ईश्वर चंद्र विद्यासागर द्वारा शुरू किया गया सोम प्रकाश एकमात्र ऐसा समाचार पत्र था, जिस...
Crack Competitive Exams with Clarity