Skip to main content

इतिहास (आधुनिक भारत) - 22/07/2021

STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


इतिहास (आधुनिक भारत) - 22/07/2021



★ ईरानी शासक नादिर शाह को 'ईरान का नेपोलियन' तथा अहमद शाह अब्दाली को 'दुर्रे-दुर्रानी' (युग का मोती) कहा गया है।


★ शाहआलम द्वितीय के समय में ही अंग्रेजों ने 1806 ईसवी में दिल्ली पर अधिकार कर लिया था।


★ अंग्रेजों के संरक्षण में बादशाह बनने वाला तथा अंग्रेजों से पेंशन पाने वाला प्रथम मुगल बादशाह अकबर द्वितीय था।


★ भारत आने वाला प्रथम ब्रिटिश नागरिक जॉन मिल्डेन हाल था, जो 1599 ईस्वी में स्थल मार्ग से भारत आया था।


★ भारत में व्यापार करने वाले अनधिकृत ब्रिटिश व्यापारियों को 'इंटरलोपर्स' पर कहा जाता था, जो भारतीयों के साथ मिलकर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापारी एकाधिकार का विरोध करते थे।


★ 'सियान साहब' के नाम से चर्चित भगत जवाहर मल ने कूका आंदोलन की शुरुआत सिख पंथ में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए किया था।


★ लार्ड कार्नवालिस को 'भारतीय लोक सेवा का जनक' कहा जाता है।


★ ईश्वर चंद्र विद्यासागर द्वारा शुरू किया गया सोम प्रकाश एकमात्र ऐसा समाचार पत्र था, जिसके विरुद्ध लॉर्ड लिटन का वरनाक्यूलर प्रेस एक्ट 1878 लागू हुआ था।


★ 1890 ईस्वी में एम एन लोखांडे द्वारा स्थापित 'बॉम्बे मिल हैंड्स एसोसिएशन' को आंशिक रूप से भारत का पहला मजदूर संघ, जबकि 1918 ईसवी में बी पी वाडिया द्वारा स्थापित 'मद्रास श्रमिक संघ' को भारत का पहला वास्तविक मजदूर संगठन माना जाता है।


★ 'भारतीय राष्ट्रीय संघ' को 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' नाम दादा भाई नौरोजी ने दिया था।



Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...