STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh 'इजराइल-फिलिस्तीन (अरब) संघर्ष - भाग १ ' Israel Palestine Conflict - Part 1 16/05/2021 भाग - २ पढ़े | Read Part 2 शीत युद्धोत्तर विश्व-व्यवस्था के संदर्भ में अमेरिकी राजनीति विज्ञानी सैमुअल हटिंगटन का मानना था कि लोगों की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान ही संघर्षों का मुख्य कारण होगी । कुछ विद्वान इस बात से सहमत हैं । किंतु फिलिस्तीन के संदर्भ में यह बात पूरी तरीके से सही नहीं है क्योंकि यहां पहचान से बड़ी समस्या अस्तित्व बचाने की है । फिलीस्तीन राष्ट्र आज भी पूरी तरीके से राज्य की शक्ल नहीं ले पाया है । साथ ही , इजराइल (यहूदी) प्रतिरोध भी अकारण नहीं है । संघर्ष का मूल कारण यरूशलम :- पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) का संकट मूलतः यरूशलम पर अधिकार को लेकर है । यहां तीनों धर्मों (यहूदी , ईसाई और इस्लाम) का पवित्र स्थान पाया जाता है । यहूदियों का यहां पर सबसे प्रमुख स्थान वेस्टर्न वॉल उनके पहले पैगंबर इब्राहिम से संबंधित है । ईसा मसीह को यहीं पर सूली पर चढ़ाया गया और यहीं उन्होंने पुनर्जीवन प्राप्त किया । इस्लाम धर्म ...
Crack Competitive Exams with Clarity