Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #Current affairs 06/06/2021

Current Affairs - 06/06/2021

STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 06/06/2021 1. ब्रिटेन द्वारा निर्मित ईरानी नौसेना का सबसे बड़ा युद्धपोत 'खर्ग' भीषण आग लगने के बाद ओमान की खाड़ी में डूब गया है । ईरानी बंदरगाह जास्क के निकट होने वाली इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है । 2. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा शुक्र ग्रह के वायुमंडल और उसकी भूवैज्ञानिक विशेषताओं की जांच के लिए 2028-30 के बीच 2 मिशन भेजेगा । इसमें 'द विंची प्लस मिशन' इसके वायुमंडल का अध्ययन करेगा, जबकि 'वेरिटास मिशन' इसके भूवैज्ञानिक इतिहास का अध्ययन करेगा । 3. भारत सहित 23 देशों ने सामूहिक रूप से 'मिशन इनोवेशन 2.0' शुरू किया है, जिसका उद्देश्य है - इस पूरे दशक में स्वच्छ ऊर्जा को वहनीय, आकर्षक और सुलभ बनाना तथा पेरिस समझौते से संबंधित कार्रवाई में तेजी लाना ।  4. भारत ने विश्व बैंक के साथ 'राष्ट्रीय पोषण अभियान' के लिए 200 मिलियन डॉलर ऋण के लिए एक समझौता किया है । इस धनराशि से 6 वर्ष तक की उम्र के बच्चों में बौनापन को 2022 तक 38.4% से घटाकर 25% तक लाया जाएगा । प्रधानमंत्री द्वारा 8 मार्च को इस य...