Skip to main content

Current Affairs - 06/06/2021

STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 06/06/2021


1. ब्रिटेन द्वारा निर्मित ईरानी नौसेना का सबसे बड़ा युद्धपोत 'खर्ग' भीषण आग लगने के बाद ओमान की खाड़ी में डूब गया है । ईरानी बंदरगाह जास्क के निकट होने वाली इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है ।


2. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा शुक्र ग्रह के वायुमंडल और उसकी भूवैज्ञानिक विशेषताओं की जांच के लिए 2028-30 के बीच 2 मिशन भेजेगा । इसमें 'द विंची प्लस मिशन' इसके वायुमंडल का अध्ययन करेगा, जबकि 'वेरिटास मिशन' इसके भूवैज्ञानिक इतिहास का अध्ययन करेगा ।


3. भारत सहित 23 देशों ने सामूहिक रूप से 'मिशन इनोवेशन 2.0' शुरू किया है, जिसका उद्देश्य है - इस पूरे दशक में स्वच्छ ऊर्जा को वहनीय, आकर्षक और सुलभ बनाना तथा पेरिस समझौते से संबंधित कार्रवाई में तेजी लाना । 


4. भारत ने विश्व बैंक के साथ 'राष्ट्रीय पोषण अभियान' के लिए 200 मिलियन डॉलर ऋण के लिए एक समझौता किया है । इस धनराशि से 6 वर्ष तक की उम्र के बच्चों में बौनापन को 2022 तक 38.4% से घटाकर 25% तक लाया जाएगा । प्रधानमंत्री द्वारा 8 मार्च को इस योजना को राजस्थान के झुंझुनू जिले में लांच किया गया था ।


5. केंद्र सरकार ने हाल ही में पेंशन नियमों में एक संशोधन किया है । इसके तहत अब खुफिया एवं सुरक्षा संगठनों से संबंधित कोई भी अधिकारी, बिना अनुमति के संगठन से संबंधित किसी भी जानकारी को प्रकाशित नहीं करेगा, अन्यथा उसकी पेंशन रोक दी जाएगी ।


6. लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने हाल ही में असम राइफल्स के 21वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है । देश के सबसे पुराने पुलिस बल, असम राइफल्स का गठन 1835 में 'कछार लेवी' के नाम से किया गया था । 1971 में इसका नाम असम राइफल्स कर दिया गया ।


7. सरस्वती सम्मान एवं असम वैली लिटरेरी अवॉर्ड से सम्मानित असम के प्रख्यात साहित्यकार लक्ष्मी नंदन बोरा का हाल ही में निधन हो गया है । उनके प्रथम उपन्यास 'गंगा सिलोनिर पाखी' का 11 भाषाओं में अनुवाद किया गया था, तथा इस पर 1976 में एक फिल्म भी बनी थी ।


8. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने लॉर्ड्स में अपने पदार्पण टेस्ट मैच में पहली पारी में 200 रन (कुल 223 रन) बतौर ओपनर बनाकर, सर्वाधिक स्कोर बनाने का सौरव गांगुली का 25 साल पुराना तथा 39 साल पुराना केपलर वेसल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है ।

Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...