Skip to main content

Current Affairs - 08/05/2021

STUDY NOVELTY
By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 08/05/2021

1. आज 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस है, जो हर साल इसके संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट (स्विट्जरलैंड) के जन्म दिवस पर मनाया जाता है | इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य मानवीय जिंदगी को बचाना और उसे स्वस्थ रखना है | इस वर्ष का थीम है - हम साथ में अजेय हैं |



2. तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने डीएमके पार्टी के मुखिया मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन को 7 मई को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई | डीएमके ने एआईएडीएमके को हराकर एक दशक बाद सत्ता में वापसी की है |



3. सर्वोच्च न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से शिक्षण संस्थाओं तथा सरकारी नौकरियों में महाराष्ट्र सरकार की मराठों को 16% आरक्षण देने के फैसले को खारिज कर दिया है | न्यायालय का यह मानना है कि मराठे सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े नहीं हैं तथा सरकार का यह निर्णय 1992 में इंदिरा साहनी मामले में तय किए गए कुल 50% आरक्षण रखने के फैसले का भी उल्लंघन करता है |



4. पाकिस्तान में पहली बार किसी हिंदू महिला ने देश की प्रतिष्ठित केंद्रीय सर्वोच्च सेवा पास की है तथा उसका चयन पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा में हो गया | सिंध प्रांत की सना रामचंद्रन ऐसा करने वाली प्रथम हिंदू महिला है ,जो पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर है |



5. भारतीय सेना ने हाल ही में सिक्किम राज्य में पहला ग्रीन सोलर एनर्जी हारनेसिंग प्लांट शुरू किया है | 22 अप्रैल 2021 को पृथ्वी दिवस के दिन सेना ने जालंधर छावनी में एक सौर ऊर्जा संयंत्र भी शुरू किया था, जो "गो ग्रीन" पहल के तहत था | सिक्किम का यह प्लांट वैनेडियम आधारित है जिसकी भारत में पहली खोज जनवरी 2021 में अरुणाचल प्रदेश में हुई और चीन विश्व में इसका सबसे बड़ा उत्पादक है |



6. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी चुनिंदा निवेशक को बेचने तथा उसे बैंक का प्रबंध सौंपने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति दे दी है | आईडीबीआई बैंक में केंद्र सरकार और एलआईसी की कुल हिस्सेदारी 94% से ज्यादा है | अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ आईडीबीआई बैंक के निजीकरण का विरोध कर रहा है |



7. देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन सेतु समुद्रम - 2 शुरू किया है | इसके तहत फारस की खाड़ी तथा दक्षिण पूर्वी एशिया के विभिन्न देशों से तरल ऑक्सीजन व अन्य मेडिकल सप्लाई लाने के लिए नौ युद्ध पोतों को भेजा गया है |



8. भारतीय मूल के प्रतिरक्षण विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर शंकर घोष को अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के लिए चुना गया है | मौलिक अनुसंधान में उल्लेखनीय कार्य जारी रखने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है |



9. जम्मू - कश्मीर हाई कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गीता मित्तल को प्रतिष्ठित आर्लिने पैच ग्लोबल विजन अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है | वह इस पुरस्कार को मेक्सिको की न्यायाधीश मार्गरिटा लूना रामोस के साथ साझा करेंगी |



10. नेपाली पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 7 मई 2021 को माउंट एवरेस्ट चोटी पर 25वीं बार चढ़ने में सफलता प्राप्त की | ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले पर्वतारोही बन गए हैं | 51 वर्षीय इस पर्वतारोही ने 2 वर्ष पूर्व के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ कर यह कीर्तिमान स्थापित किया है |









Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...