Skip to main content

Current Affairs - 09/06/2021

  STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 09/06/2021



1. नीति आयोग और पीरामल फाउंडेशन ने 112 आकांक्षी जिलों में सुरक्षित 'हम सुरक्षित तुम अभियान' शुरू किया है । इस अभियान के तहत इन जिलों में कोविड-19 के बिना लक्षण या कम लक्षण वाले मरीजों की देखभाल प्रशासन द्वारा उनके घरों पर ही की जाएगी ।


2. हाल ही में फिल्म प्रभाग द्वारा महिलाओं द्वारा महिलाओं पर बनाई गई 10 डाक्यूमेंट्री फिल्मों का एक महोत्सव 'द एक्लिप्स एंड आफ्टर' नाम से शुरू किया गया है ।


3. हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर 'प्राण वायु देवता पेंशन योजना' तथा 'ऑक्सी वन' की घोषणा की है । प्रथम योजना के तहत राज्य में 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेड़ों का रखरखाव 'वृक्ष-पेंशन' के माध्यम से स्थानीय लोगों द्वारा की जाएगी, जबकि दूसरी योजना के तहत हरियाणा के शहरों में 5 से 100 एकड़ तक की जमीन पर 'ऑक्सीजन फॉरेस्ट्स' लगाए जाएंगे ।


4. पर्यावरण दिवस के अवसर पर असम के कोकराझार जिले में स्थित 'रायमोना आरक्षित वन' को राज्य के छठे राष्ट्रीय उद्यान के रूप में अधिसूचित किया गया है ।


5. सुशील चंद्र के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदोन्नत होने के बाद खाली पड़े चुनाव आयुक्त के पद पर राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे को नियुक्त किया है ।


6. विश्व बैंक ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2021 में 5.6% की वृद्धि का अनुमान लगाया है, जोकि पिछले 80 वर्षों का यह सबसे तेज वृद्धि दर होगा । विश्व बैंक ने 2021-22 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि दर का अनुमान 10.1% से घटाकर 8.3% कर दिया है ।


7. राष्ट्रपति पुतिन की अनुमति के बाद रूस 1992 की 'ओपन स्काई हथियार नियंत्रण संधि' से बाहर हो गया है । 1 जनवरी 2002 से प्रभावी हुई इस संधि से नवंबर 2020 में अमेरिका भी बाहर हो गया था ।


8. 'कैप्टन फैंटास्टिक' के नाम से मशहूर भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को पीछे छोड़कर 74 स्ट्राइक के साथ सर्वाधिक सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं । अब वह मात्र पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 103 से पीछे हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...