Skip to main content

Current Affairs - 20/06/2021


STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 20/06/2021


1. ईरान के इतिहास में सबसे कम मतदान के बाद कट्टरपंथी विचारों वाले इब्राहिम रईसी को ईरान का 13वां राष्ट्रपति चुना गया है । वर्तमान में वह ईरान के शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश हैं ।

2. संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय  (UNDRR) द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर वैश्विक आकलन रिपोर्ट जारी की गई है । इसके अनुसार, संपूर्ण अफ्रीका तथा मध्य पूर्व में 20 मिलियन लोग सूखे के कारण भुखमरी के शिकार हैं, तथा इसके कारण 2030 तक 700 मिलियन लोगों के विस्थापन का खतरा तथा 2025 तक दुनिया की दो तिहाई आबादी पर जल-संकट बना हुआ है । भारत की जीडीपी पर गंभीर सूखे का 2 से 5% (दक्कन क्षेत्र में 6%) प्रभाव अनुमानित है ।

3. शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR)द्वारा जारी 'वैश्विक प्रवृत्ति रिपोर्ट' के अनुसार, 2020 में लगभग 82.4 मिलियन लोगों ने प्रवास किया है । इसमें सबसे ज्यादा प्रवास दक्षिणी सूडान के लोगों ने किया, जबकि तुर्की सबसे बड़ी शरणार्थी आबादी की शरणस्थली बना हुआ है ।

4. केंद्र सरकार ने लगभग 200 वर्ष पुराने आयुध निर्माण बोर्ड (OFB) के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है । रक्षा उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने तथा जवाबदेहीता बढ़ाने के लिए बोर्ड को 7 अलग-अलग कंपनियों में बदला जाएगा ।

5. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया में संशोधन तथा पाइरेसी की रोकथाम हेतु 'चलचित्र (संशोधन) विधेयक, 2021' का प्रारूप जारी किया है । इसमें आयु-वर्ग आधारित दर्शकों का वर्गीकरण, आवश्यकता पड़ने पर केंद्र द्वारा फिल्म विशेष की जांच का आदेश देना एवं उचित प्रतिबंध लगाना तथा फिल्मों को असीमित अवधि (पहले 10 वर्ष) के लिए अधिकार देना शामिल है ।

6. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए एक 'कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स प्रोग्राम' शुरू किया है, जिसका उद्देश्य है - देश में एक लाख से अधिक कोविड-19 योद्धाओं को कौशल प्रधान करना तथा उनके कौशल में वृद्धि करना ।

7. भारत में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने 'राष्ट्रीय रणनीति तथा रोडमैप' के विभिन्न प्रारूप जारी किए हैं । यह भारत में मौसमी पर्यटन की प्रवृत्ति को समाप्त करके देश को वर्ष भर पर्यटन अनुकूल गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा । इसी के तहत भारत को चिकित्सा पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रचारित करने के लिए 'हील इन  इंडिया' ब्रांड का प्रचार-प्रसार किया जाएगा ।

8. हाल ही में असम सरकार ने घोषणा की है कि वह भारत सरकार के 'भारत रत्न' सम्मान की तरह वार्षिक नागरिक सम्मान शुरू करेगी ।

9. 'नानू अवनाल्ला अवालु' फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कन्नड़ सिनेमा के अभिनेता संचारी विजय का सड़क हादसे में निधन हो गया है ।

Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...