Skip to main content

Current Affairs - 04/06/2021

  STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 04/06/2021


1. भारत सरकार ने सिक्किम में सड़क उन्नयन योजना की वित्त पोषण (2.5 मिलियन डॉलर) हेतु एशियाई विकास बैंक से एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है । इससे राज्य में कनेक्टिविटी में सुधार से आर्थिक विकास को गति मिलेगी । 19 दिसंबर 1966 में स्थापित एशियाई विकास बैंक, एक क्षेत्रीय विकास बैंक है । 68 सदस्यों वाले इस बैंक का मुख्यालय फिलीपींस की राजधानी मनीला में है ।


2. भारत और यूनाइटेड किंगडम ने 12वें स्वच्छ ऊर्जा मंत्री स्तरीय बैठक (अध्यक्ष चिली) के दौरान औद्योगिक ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए एक नई कार्य प्रक्रिया की शुरुआत की है । यह कार्य प्रक्रिया स्वच्छ ऊर्जा संबंधी पहल - क्लीन एनर्जी मिनिस्टीरियल (सीईएम) - इंडस्ट्रियल डीप डीकार्बोनाइजेशन इनीशिएटिव (आईडीडीआई) के तहत शुरू की गई है ।


3.भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम वेतन सीमा तथा न्यूनतम मजदूरी दर के निर्धारण हेतु इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ के निदेशक प्रोफेसर अजीत मिश्रा की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया है । 3 वर्षीय कार्यकाल वाले इस 5 सदस्यीय समूह को मजदूरी दरों को तय करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं को देखना है तथा मजदूरी निर्धारण हेतु एक वैज्ञानिक मानदंड विकसित करना है ।


4. नीति आयोग की तर्ज पर गोवा सरकार ने गोवा इंस्टीट्यूट फॉर फ्यूचर ट्रांसफॉरमेशन (गिफ्ट) नामक एक थिंक टैंक का गठन किया है । मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाला यह थिंक टैंक राज्य के विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की निगरानी के साथ ही राज्य सरकार का मार्गदर्शन भी करेगा ।


5. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने बुजुर्गों के लिए सेज (SAGE - सीनियर केयर एजिंग ग्रोथ इंजन) पहल और सेज पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके तहत विश्वसनीय स्टार्टअप वरिष्ठ नागरिकों के लिए उत्पाद एवं सेवाएं प्रदान कर सकेंगे । 2011 में बुजुर्गों की जनसंख्या 8.6% थी । 2026 में यह 12.5% संभावित है, और 2050 तक 19.5% संभावित है ।


6. 3 जून को चीन ने नई पीढ़ी के पहले मौसम संबंधी उपग्रह फेंगयुन - 4B को सिचुआन प्रांत में शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्गमार्च - 3B रॉकेट की मदद से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया है । इसका उपयोग मौसम विश्लेषण और पूर्वानुमान तथा पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किया जाएगा ।


7. व्हाट्सएप ने भारत के लिए शिकायत अधिकारी के रूप में परेश बी लाल को नियुक्त किया है । व्हाट्सएप ने यह निर्णय 25 फरवरी 2021 को घोषित एवं 26 मई 2021 से लागू भारत के नई आईटी नियमों के तहत लिया है, जिसमें 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले सोशल मीडिया मध्यस्थों के लिए एक शिकायत अधिकारी, एक नोडल अधिकारी और एक मुख्य अनुपालन अधिकारी (तीनों भारतीय) की नियुक्ति संबंधी बाध्यता है ।


8. मारीशस के पूर्व प्रधानमंत्री एवं पूर्व राष्ट्रपति श्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है । भारत और हिंदी के प्रति लगाव रखने वाले श्री अनिरुद्ध जगन्नाथ को प्रथम प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया था ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...