Skip to main content

Current Affairs - 01/06/2021

  STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 01/06/2021


दिवस

1. 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है । इसे संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों के महत्व को बताने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 2001 में हुई थी । इस वर्ष इसका थीम है - पर्यावरण, पोषण और सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के साथ डेयरी क्षेत्र में स्थिरता । भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है ।


विश्व

2. विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश चीन ने अपनी जनसंख्या नीति में बड़ा बदलाव करते हुए तीन बच्चों की नीति को मान्यता दी है । चीन में जन्म दर में कमी के कारण 2016 में ही सरकार ने एक बच्चे की नीति में परिवर्तन करते हुए, दो बच्चों की नीति को मान्यता दी थी । किंतु घटते जन्मदर को रोकने में इस नीति की असफलता से तीन बच्चों की नीति को स्वीकृति दी गई है ।


नियुक्ति

3. ब्रिटिश नौसेना के 500 वर्षों के इतिहास में पहली बार एक महिला कमांडर ज्यूड टेरी को रियर एडमिरल पद पर नियुक्त किया गया है । वह अगस्त 2022 से यह पदभार संभालेंगी ।

4. वाइस एडमिरल रवनीत सिंह ने आज नौसेना उप-प्रमुख का पदभार संभाल लिया है । उन्हें वैमानिकी में विशेषज्ञता हासिल है । भारत नौसेना के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह हैं ।


पुरस्कार

5. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को भारत में तंबाकू की खपत को नियंत्रित करने के उनके प्रयासों के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर महानिदेशक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । डॉ हर्षवर्धन ने ई-सिगरेट, गर्म तंबाकू उत्पादों तथा धुआंरहित तंबाकू के खपत को नियंत्रित करने हेतु गंभीर प्रयास किए हैं ।


आर्थिक

6. भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा निर्यातक कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज लिमिटेड (टीसीएस) ने न्यूयॉर्क और टोक्यो के बाद नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में सह-नवाचार एवं उन्नत अनुसंधान केंद्र लांच किया है । इसकी स्थापना का उद्देश्य है, ग्राहकों को तीव्र एवं रचनात्मक समाधान देना तथा उद्देश्य संचालित व्यवसायिक जरूरतों हेतु एक ढांचा प्रदान करना ।

7. आरबीआई ने नियामक अनुपालन में कमियों के चलते एचडीएफसी बैंक पर ₹ 1 करोड़ का जुर्माना लगाया है । आरबीआई के अनुसार, बैंकिंग विनिमय अधिनियम 1949 की धारा 6(2) और धारा 8 के उल्लंघन के चलते एचडीएफसी बैंक पर यह जुर्माना लगाया गया है । ऑटो ऋण पोर्टफोलियो के संबंध में शिकायत की जांच में अनियमितता पाए जाने पर आरबीआई ने नोटिस के बाद यह कार्रवाई की है ।


चर्चित व्यक्ति

8. 46 वर्षीय चीनी झांग होंग ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की है । ऐसा करने वाले वह एशिया के पहले और विश्व के तीसरे नेत्रहीन हैं ।


निधन

9. 1982 से 1993 तक डेनमार्क के प्रधानमंत्री रहे पॉल स्लूटर का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है । यूरोपीय संघ के साथ एक अहम संधि में डेनमार्क को छूट दिलाने के संदर्भ में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी ।


खेल

10. भारत के हैवीवेट मुक्केबाज संजीत ने वेसिली लेविट (कजाखस्तान) को हराकर एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप (दुबई) में स्वर्ण पदक जीता है । अमित पंघाल और शिव थापा अपने-अपने फाइनल मुकाबले हारकर रजत पदक प्राप्त किए हैं । भारत - दो स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य पदक (कुल 15 पदक) ।

Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...