Skip to main content

स्मरणीय तथ्य (इतिहास) भाग 1 - 15/07/2021

 

STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh



स्मरणीय तथ्य (इतिहास) - 15/07/2021



★ जैन ग्रंथ सूत्रकृतांग में 'अष्टपद' (शतरंज) खेल का विस्तृत उल्लेख मिलता है।


★ विशेष परिस्थितियों में बंधक रखे जाने वाले उच्च वर्ण के सदस्यों को कौटिल्य ने 'अहिताक' कहा है।


★ महायान विचारधारा का जन्म लगभग पहली शताब्दी ईसा पूर्व में आंध्र प्रदेश में हुआ था।


★ मुगल काल में मृत्युदंड का क्रियान्वयन प्रायः मंगलवार को दिया जाता था।


★ शेरशाह के समय भूराजस्व संबंधी रिकॉर्ड फारसी एवं स्थानीय भाषा (हिंदवी) में रखा जाता था, जबकि अकबर के समय यह मात्र फारसी में रखा जाता था।


★ बाबर नक्शबंदी सूफी संत उबैदुल्ला अहरार का मुरीद था, तथा उसने उनकी कृत 'वालिदिया रिसाला' का छद्म रूपांतर भी तैयार करवाया था।


★ मराठा सरदार महादजी सिंधिया ने मुगल बादशाह शाह आलम-2 को दिल्ली की गद्दी पर बिठाकर पेशवा के लिए 'वकील ए मुतलक' की उपाधि तथा स्वयं के लिए 'नायब वकील ए मुतलक' की उपाधि प्राप्त की थी।


★ निजाम की सेना में महिला सिपाहियों की दो टुकड़ी भी थी। उसकी सेना को रेमन नामक फ्रांसीसी ने प्रशिक्षित किया था।


★ 1775 ईस्वी में अंग्रेजों ने अवध के नवाब आसफुद्दौला से एक नई संधि की, जिसके अनुसार बनारस पर अंग्रेजों की सर्वोच्चता स्वीकार कर ली गई।


★ बेंजामिन डिजरायली तथा कार्ल मार्क्स ने कहा है कि 1857 के विद्रोह को केवल सैनिक विद्रोह नहीं कहा जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...