STUDY NOVELTY
By: Ambuj Kumar Singh
स्मरणीय तथ्य - 13/07/2021
★ भारत में इतिहास शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अथर्ववेद में मिलता है।
★ भारत में इतिहास शब्द की परिभाषा सर्वप्रथम महाभारत में मिलती है।
★ हिंद आर्य भाषा का प्राचीनतम ग्रंथ ऋग्वेद है।
★ वैदिक साहित्य में स्वास्तिक की चर्चा नहीं की गई है। यह शब्द ईस्वी सन् की प्रारंभिक शताब्दियों के ग्रंथों में मिलता है।
★ लोगों को आर्य बनाने के लिए ही विश्वामित्र ऋषि ने गायत्री मंत्र की रचना की थी।
★ जैन धर्म में देवताओं का अस्तित्व स्वीकार किया गया है, जबकि बौद्ध धर्म ईश्वर और आत्मा को नहीं मानता है।
★ प्राचीन भारत में पहली बार धर्मनिरपेक्ष साहित्य की रचना गुप्त काल में की गई।
★ मानव की उत्पत्ति टर्सरी (तृतीयक) कल्प के प्लीस्टोसीन युग में हुई थी।
★ होमो सेपियंस के अस्तित्व में आने का समय 30 हजार ईसा पूर्व माना जाता है।
★ भारत में प्रागैतिहासिक का जनक भू वैज्ञानिक रॉबर्ट ब्रूस फुट को माना जाता है, जबकि पुरातत्व का जनक कनिंघम को माना जाता है।
Comments
Post a Comment