Skip to main content

स्मरणीय तथ्य - 10/07/2021

    

STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


स्मरणीय तथ्य - 10/07/2021


प्रश्न :-


1. तमिल संगम (सम्मेलन) का प्रथम उल्लेख कहां मिलता है ?

2. चीन में बौद्ध धर्म ले जाने का श्रेय किस बौद्ध भिक्षु को दिया गया है ?

3. द्वारसमुद्र के होयसल वंश के शासक विष्णुवर्धन को किसने वैष्णव मत स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया था ?

4. भारत में जौहर प्रथा का प्रथम उल्लेख कब मिलता है ?

5. किस सूफी संत को शेख उल हिंद की उपाधि मिली थी ?

6. महमूद गजनवी के द्वितीय चंदेल अभियान के समय राजा विद्याधर ने कौन सा कर देने का वादा किया था ?

7. ईस्ट इंडिया कंपनी का पुराना नाम क्या था ?

8. बक्सर के युद्ध से पहले मीर कासिम, शुजाउद्दौला और शाह आलम -2 की सेना का अंग्रेजी सेना से प्रथम मुठभेड़ कहां और कब हुआ था ?

9. 'आधुनिक भारत का प्रथम राष्ट्रवादी कवि' किसे माना गया है ?

10. कहाँ का शासक 1850 में अपने राज्य के अनुचित विलय का विरोध करने के लिए अपनी पुत्री के साथ इंग्लैंड गया था ?




उत्तर :-


1. मदुरा में तमिल सम्मेलन का सर्वप्रथम उल्लेख इडम्पूरनर के इरैयनार अगप्पोरूल (कड़वियल) के भाष्य की भूमिका में मिलता है ।

2. प्रथम शताब्दी ईस्वी में चीन में बौद्ध धर्म ले जाने का श्रेय कश्यप मातंग नामक बौद्ध भिक्षु को दिया गया है ।

3. द्वारसमुद्र के होयसल वंश के संस्थापक विष्णुवर्धन को वैष्णव आचार्य रामानुज ने जैन धर्म से वैष्णव मत स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया था ।

4. भारत में जौहर प्रथा का प्रथम उल्लेख 712 में मोहम्मद बिन कासिम के सिंध आक्रमण के समय मिलता है, जब 'रावर के युद्ध' के दौरान सिंध नरेश दाहिर की पत्नी रानीबाई ने जौहर व्रत किया था ।

5. शेख सलीम चिश्ती को उनके अरब प्रवास के दौरान 'शेख उल इस्लाम' की उपाधि मिली थी ।

6. महमूद गजनवी के द्वितीय चंदेल अभियान (1019-20) के समय राजा विद्याधर ने 'नामिक कर' देने का वादा किया था ।

7. ईस्ट इंडिया कंपनी का पुराना नाम 'मर्चेंट एडवेंचरर्स' था ।

8. बक्सर के युद्ध से पहले अंग्रेजी सेना से शाह आलम - 2 शुजाउद्दौला और मीर कासिम की सेना का प्रथम मुठभेड़ 'पंचपहाड़ी' नामक स्थान पर 3 मई 1764 को हुआ था, जिसमें अंग्रेजी सेना का नेतृत्व मेजर कार्नक ने किया था ।

9. आधुनिक भारत का प्रथम राष्ट्रवादी कवि 'यंग बंगाल आंदोलन' के नेतृत्वकर्ता विवियन डेरोजियो को माना गया है ।

10. 1850 में कुर्ग का शासक वीर राजा अपनी पुत्री के साथ कुर्ग राज्य के अनुचित विलय (11 अप्रैल 1834 में) का विरोध करने इंग्लैंड गया था, क्योंकि कुर्ग राज्य में लड़कियों को शासक बनाने की परंपरा होने के बावजूद उसके राज्य का अंग्रेजी राज्य में विलय कर लिया गया था ।




Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...