Skip to main content

प्राचीन भारत - अति महत्वपूर्ण तथ्य - 28/07/2021

Study Novelty

By : Ambuj Kumar Singh



Ancient History - 28/07/2021


★ मोहनजोदड़ो के डी के एरिया से प्राप्त सेलखड़ी की पुजारी की मूर्ति को मंगोल प्रजाति तथा एच आर एरिया से प्राप्त कांसे की नृत्यरत नारी की मूर्ति को प्रोटोआस्ट्रेलायड प्रजाति का माना गया है।


★ अग्निदेव से अपनी उत्पत्ति मानने वाले राजपूत राजाओं के अतिरिक्त लगभग सभी पूर्व मध्यकालीन राजा अपनी वंशावली को मनु या मुन के पुत्र इच्छ्वाक या उसकी पुत्री इला से संबंधित करते हैं। इच्छ्वाक के उत्तराधिकारी सूर्यवंशी तथा इला के चंद्रवंशी रूप में प्रसिद्ध हुए।


★ हर्षवर्धन की मृत्यु के बाद अरुणाश्व (अर्जुन) नामक व्यक्ति ने कान्यकुब्ज (कन्नौज) पर अधिकार कर भारत आए चीनी सम्राट ताई सुआंग के दूत वांग सुआन त्से पर हमला किया था। बाद में इस दूत ने तिब्बत, नेपाल और असम की सेनाओं की मदद से उसे पराजित करके चीनी सम्राट के पास भेज दिया था।


★ राजाधिकार संबंधी प्राचीनतम आख्यान ऐतरेय ब्राह्मण में वर्णित है, जबकि राजसी दैविकता का सिद्धांत सर्वप्रथम मनुस्मृति एवं महाकाव्यों में दृष्टिगोचर होता है।


★ मालाबार के सीरा राज्य में 12वीं शताब्दी के लगभग एक मातृसत्तात्मक प्रथा प्रचलित हुई, जिसके अनुसार राजसिंहासन का उत्तराधिकारी राजा के पुत्र की जगह उसकी बड़ी बहन का पुत्र होता था। 'मरुमक्कट्टयाम' नामक यह प्रथा कोचीन तथा त्रावणकोर में राजसी तथा रियासती दोनों ही उत्तराधिकारियों में कुछ समय पूर्व तक प्रचलित रही।


★ मौर्यकाल में गुप्तचरों की एक विशेष श्रेणी (भ्रमणशील) 'सत्र' या 'सत्री' थी, जिसमें अनाथ बालकों को बाल्यावस्था से ही इस कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जाता था, जो बहुधा साधु या ज्योतिषी के वेश में रहते थे। इनका वर्णन स्वयं कौटिल्य ने 'अर्थशास्त्र' में किया है।


★ कुछ पूर्व मध्यकालीन राज्यों में 'दुस्साध्यसाधनिक' नामक विशेष अधिकारियों को डाकुओं का पीछा करने और उनका पता लगाने के लिए नियुक्त किया जाता था।


★ राजा के राज्याभिषेक के अवसर पर राजा के साथ भोजन करने का गौरव प्राप्त विशेष अंगरक्षकों को मार्कोपोलो ने 'सम्मानास्पद सहयोगी' कहा है।


★ मनु ने चांडाल और निषाद के मध्य एक वर्णसंकर जाति 'अन्त्यावसिन' का भी उल्लेख किया है, जिनसे स्वयं चांडाल भी घृणा करते थे।


★ प्राचीन नीतिकारों के अनुसार सगोत्रीय स्त्री से विवाह करने वाले पुरुषों को 'चंद्रायण' पश्चाताप करना चाहिए, जिसके अनुसार एक माह के कठोर व्रत के पश्चात अपनी पत्नी को अपनी भगिनी के समान रखना चाहिए।

Comments

  1. रोचक जानकारी! सत्र नामक गुप्तचर श्रेणी किस राजवंश के काल में होती थी, इसे भी स्पष्ट करें। 👌👌👌👌

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...