Skip to main content

स्मरणीय तथ्य - 09/07/2021

 

STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


स्मरणीय तथ्य - 09/07/2021





प्रश्न :-


1. प्राचीन काल में बहुचर्चित बसदिस क्या थे ?

2. प्राचीन काल में बलि किस प्रकार का कर था ?

3. रामगढ़ अभिलेख का संबंध किससे है ?

4. सल्तनत काल में राजा और कृषक के बीच बिचौलिए का क्या नाम था ?

5. किसने मध्यकाल में जजिया कर न अदा करने वाले हिंदुओं को मृत्युदंड देने का विरोध किया गया है ?

6. पुरंदर की संधि से पूर्व राजा जयसिंह द्वारा शिवाजी की राजधानी रायगढ़ की घेराबंदी के दौरान शिवाजी का कौन सा सेनापति मारा गया था ?

7. जॉन मिल्डेन हॉल कौन था ?

8. खुर्दा (खरदा) का युद्ध कब और किसके मध्य हुआ था ?

9. भारत में किसे आधुनिक शिक्षा का जन्मदाता कहा जाता है ?

10. रामकृष्ण परमहंस का असली नाम क्या था ?




उत्तर :-


1. पांचवी सदी में कर्नाटक में बहुत सारे जैन मठ स्थापित हुए थे, जिन्हें बसदिस कहा जाता था । उनके भरण-पोषण हेतु राजाओं द्वारा बहुत बड़ी मात्रा में भूमि दान दिया गया था ।

2. ऋग्वैदिक काल में बलि एक स्वैच्छिक कर था, जबकि उत्तर वैदिक काल में यह नियमित कर था । मौर्य एवं गुप्त युग में धार्मिक कर था । यद्यपि अर्थशास्त्र में यह उपकर के रूप में उल्लिखित है । मिलिंदपन्हो में यह आपातकालीन कर के रूप में उल्लिखित है, जबकि जातकों के अनुसार बलि का अर्थ है, ऐसा कर जिसे देने में प्रजा को कष्ट हो ।

3. मंदिरों में वेश्याओं के रहने का सबसे पुराना साक्ष्य अशोक के कुछ समय बाद का रामगढ़ गुफालेख है, जो बनारस से 160 मील दक्षिण से प्राप्त हुआ है ।

4. सल्तनत काल में अमीर खुसरो ने राजा एवं कृषक के बीच बिचौलिए को सबसे पहले जमींदार कहां है, जबकि बरनी ने उसे खूत कहा है ।

5. फख्र ए मुदब्बिर (कुतुबुद्दीन ऐबक का आश्रित लेखक) ने हिंदुओं को मृत्युदंड देने का कठोरतापूर्वक विरोध किया है, क्योंकि उनकी दृष्टि में हिंदू और मुसलमानों के खून और संपत्ति में कोई अंतर नहीं है ।

6. 1665 ईस्वी में राजधानी रायगढ़ की घेराबंदी के दौरान शिवाजी का प्रभु सेनापति माहद का मुनर बाजी देशपांडे मारा गया था ।

7. 1599 ईस्वी में लंदन का व्यापारी जॉन मिल्डेन हॉल स्थल मार्ग से भारत पहुंचा था । व्यापारिक सुविधाएं प्राप्त करने के उद्देश्य से वह अकबर के दरबार में भी गया था, किंतु इसमें उसे सफलता नहीं मिली ।

8. खुर्दा का युद्ध 1795 ईस्वी में पेशवा माधव नारायण तथा हैदराबाद के निजाम के मध्य हुआ था, जिसमें मराठों की जीत हुई थी । रात्रि काल में हुए इस युद्ध में पहली बार महिला सैनिक टुकड़ी ने मराठों की ओर से भाग लिया था, जबकि निजाम का साथ फ्रांसीसी सैनिकों ने दिया था ।

9. भारत में अंग्रेजी शिक्षा की अग्रिम रूपरेखा का निर्माण करने के कारण चार्ल्स ग्रांट को भारत में आधुनिक शिक्षा का जन्मदाता कहा जाता है ।

10. स्वामी विवेकानंद (मूलनाम - नरेंद्र नाथ दत्त) के गुरु रामकृष्ण परमहंस का असली नाम गदाधर चट्टोपाध्याय था ।

Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...