Skip to main content

स्मरणीय तथ्य (इतिहास) - 16/07/2021

STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh



स्मरणीय तथ्य (इतिहास) - 16/07/2021



★ महाभारत का सर्वप्रथम उल्लेख आश्वलायन के गृह्य सूत्र तथा पाणिनी के अष्टाध्यायी में मिलता है।


★ चांदी का सर्वप्रथम उल्लेख अथर्ववेद में मिलता है।


★ कपास का सबसे प्राचीनतम उल्लेख पांचवी शताब्दी ईसा पूर्व में पाणिनी ने अपनी पुस्तक अष्टाध्यायी में किया है।


★ सामंत का अपने स्वामी के प्रति दायित्व का सर्वप्रथम उल्लेख बाणभट्ट की हर्षचरित में मिलता है।


★ न्याय सूत्र पर वात्स्यायन की टीका पर उपटीका लिखने वाला उद्योतकर पाशुपत संप्रदाय का आचार्य था।


★ अमीर खुसरो चित्तौड़ युद्ध का प्रत्यक्षदर्शी था। परंतु उसने वहां हुए जौहर व्रत का उल्लेख नहीं किया है। किंतु उसने रणथंभौर अभियान के दौरान वहां महिलाओं द्वारा किए गए जौहर व्रत का उल्लेख किया है।


★ मुहम्मद बिन तुगलक ने बिगदान नामक अपना एक सचिव सुल्तान अबू सईद के पास एक करोड़ टंका देकर ईरान के पवित्र नगरों में वितरित करने के लिए भेजा था।


★ खाने जहां मकबूल (उपाधि कवामुलमुल्क) जब किसी प्रलेख पर मुहर लगाता था, तो उसका निम्न नाम अंकित रहता था - मकबूल मुहम्मद बिन तुगलक का दास।


★ फिरोजशाह तुगलक ने खुत्बे में दिल्ली के पूर्व सुल्तानों के नाम का उल्लेख किया था। किंतु इसमें कुतुबुद्दीन ऐबक का नाम नहीं था।


★ बरनी मुहम्मद बिन तुगलक के 'नदीम' (जिंदादिल साथी) के पद पर आसीन था।


★ बालाजी विश्वनाथ 1714 इसी में औरंगजेब के मकबरे तक पैदल चलकर खुल्दाबाद गया तथा उसके प्रति सम्मान व्यक्त किया था।


★ मराठा सरदार महादजी सिंधिया ने आगरा के पास एक शस्त्र निर्माण कारखाना स्थापित कराया था। उसने अपनी सेना में विशेषज्ञ के तौर पर बिनो द ब्वाइन (इटली) को रखा था।


★ अवध के नवाब सफदरजंग ने अपनी सरकार के सबसे बड़े ओहदे पर एक हिंदू महाराजा नवाब राय को नियुक्त किया था।


★ हैदराबाद राज्य के संस्थापक निजामुलमुल्क का दीवान एक पूरनचंद एक हिंदू था।


★ जयपुर की योजना बनाने वाला ढालाराम आमेर नरेश जयसिंह द्वितीय का मुख्य वास्तुविद था।



Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...